---Advertisement---

बड़ा धमाका करने जा रही Simple Energy, इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद कार और बाइक से लगाएगी आग

Simple Energy: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बढ़ता दायरा कंपनियों के साथ ही लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बैंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी वन ने हाल ही में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। ऐसे में कंपनी के पहले ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 26, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Simple Energy
Follow Us
---Advertisement---

Simple Energy: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बढ़ता दायरा कंपनियों के साथ ही लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। हम ये बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बैंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी वन ने हाल ही में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। ऐसे में कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही हैं।

Simple Energy की बड़ी प्लानिंग

भारत में इलेक्ट्रिक सेक्टर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई देसी और विदेशी कंपनियां ईवी वाहनों की बढती मांग का फायदा उठाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंपल एनर्जी कंपनी भी इलेक्ट्रिक सेक्टर में अपनी पकड़ बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 631KM की रेंज और 18 मिनट में 80 फीसदी चार्ज, Hyundai IONIQ 5 EV के सुपर एडवांस फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

कब आएगी इलेक्ट्रिक कार

खबरों के मुताबिक, सिंपल एनर्जी वन आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी टू-वहीलर के साथ ही ईवी कार पर भी काफी तेजी से काम कर रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार साल 2025 तक भारतीय बाजार में उतार सकती है।

कंपनी ने बताई ये जानकारी

आपको बता दें कि कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार और एक हाईटेक इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। इस दिशा में कंपनी काफी तेजी से काम भी कर रही है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स की सीईओ सुहास राजकुमार जानकारी नहीं दी है। ये बताया जा रहा है कि इसमें काफी उच्च क्षमता वाले फीचर दिए जा सकते है।

देश में तैयार होगी इलेक्ट्रिक कार

सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा कि हमारी कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह ही इलेक्ट्रिक कार को भी खुद ही बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास भी अच्छे इंजीनियर और कार्यक्षमता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को खुद ही तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026