---Advertisement---

Simple One Ultra Electric Scooter: यह है इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बादशाह, सिंगल चार्ज पर कार जितनी रेंज, खूबियां जानकर करेगा खरीदने का दिल!

Simple One Ultra Electric Scooter: सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में इंडिया में अनवील किया गया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 25, 2026 5:05 अपराह्न

Simple One Ultra Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Simple One Ultra Electric Scooter: इंडिया की देसी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी ने इन दिनों अपने सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए धमाल मचाया हुआ है। ऑटो कंपनी ने हाल ही में इसे लॉन्च किया था, इसकी चर्चा का बड़ा कारण इसकी रेंज को माना जा रहा है, जोकि कि कारों जितनी है। साथ में आकर्षक डिजाइन और तूफानी फीचर्स इसे भारत का सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सकते हैं।

Simple One Ultra Electric Scooter का लुभावना डिजाइन और फीचर्स

बेंगलुरु बेस्ड ऑटोमोटिव कंपनी सिंपल एनर्जी ने सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन काफी दमदार रखा है। स्ट्रक्चरल जॉइंट्स को बेहतर मजबूती के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे कंपनी का दावा है कि राइड अधिक शार्प और प्रेडिक्टेबल होगी। सीट फोम अब ज्यादा स्पोर्टी और सख्त है।

कंपनी ने इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। साथ ही एलटीई और ब्लूटूथ के साथ 5जी ई-सिम सपोर्ट, नेविगेशन के लिए बिल्ट-इन मैप्स, 35 लीटर का बूट स्पेस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और टर्न-बाय-टर्न गाइडेंस की सुविधा दी गई है। साथ ही कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें फाइंड माए व्हीकल, टीपीएमएस और पार्क असिस्ट, ओवर-द-एयर अपडेट और आईपी65 की रेटिंग भी दी गई है।

सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज और संभावित प्राइस

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ने बताया है कि सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 400KM की रेंज मिल सकती है। इतनी रेंज आज के टाइम में कई इलेक्ट्रिक कारों में आती है। इसमें 6.5kWh बैटरी दी गई है, जोकि भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी भी है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 2.77 सेकंड में 0-40kmph की स्पीड पकड़ सकता है और 115kmph तक पहुंच सकता है।

आपको बता दें कि सिंपल वन अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी सिर्फ अनवील किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत की कोई सूचना साझा नहीं की है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका अनुमानित दाम 2 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा जा सकता है। मगर इसका सटीक दाम इसके लॉन्च के बाद ही सामने आ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026