---Advertisement---

Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

Suzuki Hayabusa: इंडिया में टू-व्हीलर सेगमेंट काफी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई बाइक हैं, जो अपनी स्पेशल खूबियों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक ऐसी बाइक है, जो अपने लुक के साथ-साथ अपनी रफ्तार के लिए भी जानी जाती है। अगर आप ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2023 10:54 पूर्वाह्न

Suzuki Hayabusa
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki Hayabusa: इंडिया में टू-व्हीलर सेगमेंट काफी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कई बाइक हैं, जो अपनी स्पेशल खूबियों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक ऐसी बाइक है, जो अपने लुक के साथ-साथ अपनी रफ्तार के लिए भी जानी जाती है। अगर आप नहीं समझें तो आपको बता दें कि हम सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) की बात कर रहे हैं।

Suzuki Hayabusa की जानकारी

Suzuki Hayabusa की स्पीड के आगे दमदार बाइक्स भी फीकी पड़ जाती हैं। सुजुकी की इस बाइक में काफी खास फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसका थर्ड जनरेशन कुछ समय पहले ही पेश किया था। अगर आपको किसी सुपरबाइक का चयन करना है तो आप इस पर आराम से भरोसा कर सकते हैं। जानिए इसमें क्या कुछ खास है।

Suzuki Hayabusa के फीचर्स

Suzuki Hayabusa सुपरबाइक के फ्रंट में कैंडी रेड हैडलाइट्स दी गई है। इसके पिछे की तरफ साइड फेयरिंग और इसमें विगोर ब्लू का फिनिश दिया गया है। इसके अंदर एक क्रोम स्ट्रिप के साथ फुल ब्लैक पैंट स्कीम दिया गया है। ये बाइक तीन कलर विकल्पों के साथ आती है। इस बाइक का मस्कुलर लुक किसी को भी इसका दीवाना बना सकता है।

ये भी पढ़ें: धांसू स्टाइल और दमदार पावरट्रेन के साथ आती है Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition बाइक, कीमत जानकर कहेंगे बाप रे!

फीचर्सSuzuki Hayabusa
इंजन1340cc
ताकत190bhp
टॉर्क142nm
टॉप स्पीड300KM

Suzuki Hayabusa की धांसू स्पीड और कीमत

इस बाइक में 1340cc का इनलाइन 4 सिलेंडर बीएस-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये बाइक 190bhp की ताकत और 142nm का पीक टॉर्क दिया गया है। 266kg वजन वाली इस बाइक में 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। दावा किया जाता है कि इसमें 18KM की माइलेज मिलती है। ये भी बताया जाता है कि ये बाइक 300KM की टॉप स्पीड के साथ आती है। यही वजह है कि इसकी रफ्तार लोगों को काफी आकर्षित करती है। इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.97 लाख रुपये है। इस बाइक का सीधा मुकाबला BMW R 1250R से होता है, इसमें 1254cc का इंजन दिया गया है। इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.25 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026