---Advertisement---

Tata Altroz: धांसू माइलेज! प्रीमियम कार पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, 360 डिग्री कैमरे के साथ मिलती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Altroz: टाटा मोटर्स की प्रीमियम कार पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 360 डिग्री कैमरे के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और कई धांसू खूबियां मिलती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 12:38 अपराह्न

Tata Altroz
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz: इंडियन कार मार्केट में प्रीमियम हैचबैक कार का सेगमेंट काफी तेजी से प्रचलित हो रहा है। इसके पीछे टाटा मोटर्स की नई प्रीमियम टाटा अल्ट्रोज कार का भी हाथ है। टाटा मोटर्स की इस कार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। ऐसे में क्या आप भी टाटा मोटर्स की आकर्षक और प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने वाले हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कार मेकर अपनी धाकड़ गाड़ी पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में नई कार खरीदने के लिए ग्राहकों को कम खर्च करना होगा।

Tata Altroz कार पर तगड़ी छूट

‘Hindustan’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कार टाटा अल्ट्रोज पर 135000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस ऑफर में ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर टाटा अल्ट्रोज के 2024 के उत्पादन वाले वेरिएंट पर दिया जा रहा है। यह ऑफर जून 2025 तक सीमित हो सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक टाटा अल्ट्रोज कार के इस ऑफर के लिए अपने पास के डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

टाटा अल्ट्रोज में आती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

वहीं, Tata Altroz हैचबैक कार की खूबियों की बात करें, तो इसमें काफी लुभावने फीचर्स मिलते हैं। कार में टू स्पोक डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरुफ, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टिड कार तकनीक, क्रूज कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसके साथ कार मेकर ने इस कार को कई सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम और क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग आती है।

स्पेक्सटाटा अल्ट्रोज
इंजन1.2 लीटर
पावर87bhp
टॉर्क115nm
ट्रांसमिशनमैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज19.33KMPL

Tata Altroz Mileage

इस धाकड़ प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर डीजल इंजन और CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसके पेट्रोल वर्जन में मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी आता है। ‘Bajaj Finserv’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा अल्ट्रोज की माइलेज 19.33KMPL पेट्रोल वेरिएंट में मिल सकती है। इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 11.49 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now