---Advertisement---

Tata Cars Price Hike: टाटा ने Punch, Altroz, Tiago और Tigor के ग्राहकों पर चलाया महंगाई का हथौड़ा, जानें कितनी हुई बढ़त

Tata Cars Price Hike: भारत की जानी-मानी कंपनी टाटा मोटर्स के वाहनों को लोग काफी पसंद करते हैं। टाटा की कारों पर लोगों का बेहद भरोसा रहता है। कुछ समय पहले ही टाटा मो़टर्स ने अपनी कारों की पूरी रेंज को नए BS6 स्टेज 2 के RDE नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। वहीं अब ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 18, 2023 4:07 अपराह्न

Tata Cars Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Tata Cars Price Hike: भारत की जानी-मानी कंपनी टाटा मोटर्स के वाहनों को लोग काफी पसंद करते हैं। टाटा की कारों पर लोगों का बेहद भरोसा रहता है। कुछ समय पहले ही टाटा मो़टर्स ने अपनी कारों की पूरी रेंज को नए BS6 स्टेज 2 के RDE नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। कंपनी ने टाटा पंच, टाटा अल्ट्रोज, टाटा टियागो और टाटा टिगोर की कीमतों में इजाफा किया है। आइए जानते हैं कंपनी ने इन कारों की कीमतों में कितना इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

टाटा पंच की कीमतों में इजाफा

बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपनी कारों में 10 हजार रुपए का इजाफा किया है। पहले जो टाटा की कारें 5.99 लाख रुपए से 9.54 लाख रुपए तक आती थीं अब उनकी कीमतों में 10 हजार रुपए की कीमतों में इजाफा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने बेस मॉडल की कीमतों में 3000 रुपए का इजाफा किया है। कंपनी ने इस कार के काजीरंगा एडिशन को डिस्कंटिन्यू कर दिया है।

टाटा अल्ट्रोज के इन वेरिएंट्स की कीमतों में हुआ इतना इजाफा

टाटा मोटर्स ने टाटा अल्ट्रोज के पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में 10000 रुपए का इजाफा किया है। डीजल वेरिएंट में 15000 रुपए का इजाफा किया गया है। अल्ट्रोज के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में 5000 रुपए से 15000 रुपए तक का इजाफा किया गया है।

टाटा टियागो में बढ़े 9000 से 15000 रुपए

बता दें कि टाटा टियागो की कीमतों में अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर 9000 से 15000 रुपए तक का इजाफा हुआ है। इस कार में टाटा ने नया अपडेट भी दिया है। टाटा ने नए अपडेट के तौर पर अब टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर दिया है।

टाटा टिगोर की कीमतों में हुई इतनी बढ़त

कंपनी ने टाटा टिगोर की कीमतों में अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने कारों की कीमतों में 10 हजार से 15 हजार तक का इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp के Delete मैसेज देखना अब हुआ आसान, जानें वो ट्रिक जो चुटकियों में बना देगी आपका काम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hyundai Verna 2026

मार्च 15, 2026

Royal Enfield Electric Bike

मार्च 14, 2026

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026