---Advertisement---

Tata Harrier And Safari Facelift: टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट, कम हो सकती हैं कीमतें!

Tata Harrier And Safari Facelift: टाटा ने घोषणा की है कि सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा। इस इंजन को Auto Expo 2023 में पेश किया किया गया था।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 18, 2023 5:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier And Safari Facelift: टाटा मोटर्स ने हाल ही अपनी चर्चित एसयूवी Tata Harrier और Safari को फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों ही गाड़ियों में इंजन के पैमाने पर कुछ भी नहीं बदला गया है हालांकि डिजाइन और इंटीरियर में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन अब टाटा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, ये कन्फर्म हो गया है इन दोनों ही गाड़ियों को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद टाटा की तरफ से दी गई है।

Tata Harrier और Safari पेट्रोल इंजन के साथ होगी लॉन्च

टाटा ने 1.5-litre TGDi 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन को Auto Expo 2023 में पेश किया था, ये इंजन 170 पीएस की अधिकतम शक्ति और 280 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। अब टाटा ने इस इंजन को घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी है। यानी माना जा सकता है अगले साल इन दोनों फेसलिफ्ट मॉडल्स को इंजन इंजन के साथ देखा जा सकेगा। इसके बारे में जो खबरें चल रही हैं उन पर भी विराम लग गया है। बता दें, मौजूदा मॉडल्स में 2.0 लीटर Kryotec डीजल इंजन प्रदान किया जाता है। ये इंजन 350 एनएम का टॉर्क और 168 बीएचपी की शक्ति उत्पन्न करने का सामर्थ्य रखता है।

संभावित कीमत कितनी होगी?

टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इन गाड़ियों को संभावित तौर पर मौजूदा मॉडल्स से कम कीमत में पेश किया जा सकता है और ढेर सारे फायेदे भी इसमें दिए जा सकते हैं। बता दें फिलहाल हैरियर की स्टार्टिंग प्राइस 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है। ओटोमैटिक वेरिएंट्स के लिए 19.99 लाख और सनरूफ वेरिएंट के लिए ये कीमत 18.69 लाख से शुरू होती है। वहीं ADAS वेरिएंट्स के लिए 21.69 लाख रुपये चुकाने होते हैं। जबकि सफारी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसके मैनुअल वेरिएंट के लिए 16.19 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 20.69 लाख रुपये देने होते हैं। सनरूफ और ADAS वेरिएंट के लिए 19.39 लाख और 22.49 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत है।

दोनों को मिल चुकी है NCAP रेटिंग

इन दोनों गाड़ियों को सेफ्टी के लिहाज से 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग भी मिल चुकी है। दोनों एसयूवी को एडल्ट सेफ्टी के तौर पर 34 में से 33.05 अंक दिए गए हैं वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के तौर पर 49 में से 45 अंक प्रदान किए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment