---Advertisement---

Tata Harrier Facelift SUV ने लॉन्च होते ही सेफ्टी के मामले में बनाया दबदबा, Global NCAP में मिली इतने स्टार रेटिंग

Tata Harrier Facelift: टाटा मोटर्स की इस लेटेस्ट एसयूवी गाड़ी को 5 स्टार NCAP रेटिंग दी गई है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन प्रदान किया गया है। जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आता है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 17, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier Facelift: टाटा मोटर्स की तरफ से आज यानी 17 अक्टूबर को हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। हैरियर ने सेफ्टी फीचर्स के मामले में आते ही दबदबा कायम कर दिया है। इस गाड़ी को सेफ्टी के पैमाने पर 5 स्टार Global NCAP रेटिंग दी गई है।

कितने मिले हैं अंक

हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल को एडल्ट सेफ्टी के तौर पर 34 में से 33.05 अंक दिए गए हैं। जबकि चाइल्ड सेफ्टी के पैमाने पर गाड़ी ने 49 में से 45 स्कोर किया है। वहीं इसके साथ लॉन्च की सफारी के मॉडल को भी 5 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। रेटिंग में गाड़ी को ड्राइवर और को ड्राइवर के लिए सुरक्षित माना गया है। ड्राइवर और को यात्री के गर्दन के हिसाब से भी इस काफी बेहतर गाड़ी बताया गया है।

सेफ्टी फीचर्स क्या हैं?

टाटा हैरियर में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग प्रदान किए गए हैं। इसको ADAS के फीचर से लैस किया है। इसके अलावा हिल होल्ड कंट्रोल, थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट, पैसेंजर रिमाइंडर मिलता है। गाड़ी में 17 फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोगाम (ESP), इमरजेंसी कॉल, ब्रेक डाउन कॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है।

Tata Harrier Facelift का इंजन

फेसलिफ्ट मॉडल में Kryotec 2.0L BS6 Ph2 टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। गाड़ी का इंजन 3750 आरपीएम पर 170 पीएस की शक्ति और 2500 आरपीएम पर 350 एनएम टॉर्क पैदा करने का सामर्थ्य रखता है। इस इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स Tata Harrier Facelift
इंजनKryotec 2.0L BS6 Ph2 टर्बोचार्ज्ड
शक्ति 3750 आरपीएम पर 170 पीएस की शक्ति
टॉर्क2500 आरपीएम पर 350nm टॉर्क
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक

वेरिएंट और कीमत

हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल को कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Fearless और Fearless+ मिलते हैं। इसके स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप एंड वेरिएंट के लिए 24.49 लाख रुपये तक जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Leave a Comment