---Advertisement---

Tata Nano EV: हो गया रेंज का खुलासा! ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री कैमरा जीत सकता है दिल, जानें लीक प्राइस

Tata Nano EV: टाटा नैनो ईवी की संभावित रेंज का खुलासा लीक में हो गया है। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री कैमरा समेत कई दमदार सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 5:05 अपराह्न

Tata Nano EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nano EV: FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक खुशखबरी दी है। फाडा ने बताया है कि मई 2025 में यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है। इन आंकड़ों से साफ है कि अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी फेमस छोटी कार का इलेक्ट्रिक अवतार पेश कर सकती है। जी हां, कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा नैनो ईवी इस साल ही जोरदार एंट्री मार सकती है।

टाटा नैनो ईवी में मिल सकते हैं धमाकेदार सेफ्टी फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली Tata Nano EV में कई हाईटेक खूबियों को जोड़ा जा सकता है। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ऑटोमेटिक एयर प्यूरिफायर, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एबियंट लाइटिंग के साथ कई धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। यह तो आप जानते होंगे कि टाटा मोटर्स अपनी कारों में धांसू सेफ्टी खूबियों के लिए मशहूर है। लीक के अनुसार, इस कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, पार्किंग सेंसर के साथ कई अन्य सुरक्षा फीचर्स मिलने की संभावना है।

Tata Nano EV Mileage

कई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग टाटा नैनो ईवी में 24kWh की बैटरी आने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, टाटा नैनो ईवी की माइलेज 300KM रहने की आशंका है। इसके साथ DC फास्ट चार्जर आने की चर्चा भी चल रही है। DC फास्ट चार्जर 0 से 80 फीसदी बैटरी सिर्फ 3 घंटे में चार्ज कर देगा। इसकी टॉप स्पीड 120KMPH रह सकती है।

स्पेक्सटाटा नैनो ईवी की लीक डिटेल्स
बैटरी24kWh
रेंज300KM
टॉप स्पीड120KMPH
पावर24bhp
टॉर्क68nm
ट्रांसमिशनट्रांसमिशन

Tata Nano EV Price

जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स अपनी छोटी ईवी कार यानी आगामी टाटा नैनो ईवी को एंट्री लेवल कैटेगरी में उतार सकती है। टाटा नैनो ईवी की कीमत 5 से 8 लाख रुपये आसपास रहने की उम्मीद है।

Tata Nano EV Launch Date in India

पिछली कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि टाटा नैनो ईवी इस साल फेस्टिव सीजन यानी अक्तूबर तक लॉन्च हो सकती है। टाटा नैनो ईवी की इंडिया में लॉन्च डेट पर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026