---Advertisement---

नए साल से पहले Tata Nexon EV पर भारी-भरकम छूट, इलेक्ट्रिक कार पर फिर नहीं मिलेगा ऐसा तूफानी ऑफर!

Tata Nexon EV: देश की बड़ी कार कंपनी टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन ईवी कार पर धांसू ऑफर दे रही है। जानें क्या है इस ऑफर की पूरी जानकारी। आपको इस ऑफर से काफी लाभ हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Tata Nexon EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV: साल 2023 के अंतिम महीने में कई कार कंपनियां अपनी कारों पर छूट ऑफर करती हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) कार पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। नेक्सन ईवी पर मिल रहा ऑफर आपको हैरान करने के साथ ही खुश कर सकता है। नेक्सन ईवी पर क्या है डिस्काउंट ऑफर, इस खबर में जानें पूरी डिटेल।

Tata Nexon EV शानदार डिस्काउंट ऑफर

टाटा मोटर्स नेक्सन ईवी कार पर कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और अन्य लाभ भी दे रही है। टाटा का ये ऑफर नई कार के साथ ही पुराने मॉडलों पर भी उपलब्ध है। टाटा नेक्सन ईवी मैक्स मॉडल पर 2.20 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस तरह से इस कार को 2.70 लाख रुपये तक कम दाम पर खरीदा जा सकता है।

वहीं, पुराने ईवी प्राइम मॉडल पर 1.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। उधर, टाटा नेक्सन ईवी के नए मॉडल पर 35 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये है।

इस बात का रखें खास ध्यान

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स का ये ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक ही जारी रहेगा। ऐसे में अगर आप एक ईवी कार तलाश रहे हैं तो इस ऑफर का फायदा जल्द से जल्द उठा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि टाटा मोटर्स का ये ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है। इसका लाभ लेने के लिए आप अपने शहर के टाटा डीलर से संपर्क करें।

Tata Nexon EV की रेंज

टाटा नेक्सन ईवी कार में 40kwh की बैटरी दी गई है। ये सिंगल चार्ज पर 465KM की रेंज देती है।ये 143bhp की पावर और 215nm का टॉर्क देती है। इस कार के साथ 15kw का पोर्टेबल एसी चार्जर मिलता है। साथ ही 7.2kw का डीसी फास्ट चार्जर आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026