---Advertisement---

Tata Nexon EV vs Mahindra XUV400: किस ईवी कार में मिलता है फास्ट चार्जिंग सिस्टम, जानें रेंज और कीमत में अंतर

Tata Nexon EV vs Mahindra XUV400: भारतीय ऑटो बाजार में ईवी सेगमेंट एक अच्छी डिमांड के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों को जैसे-जैसे ईवी कारों के प्रति जागरूकत बढ़ रही है। वैसे-वैसे लोग इलेक्ट्रिक कार की ओर मुड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पेट्रोल या फिर डीजल वाली कार से परेशान ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2023 2:28 अपराह्न

Tata Nexon EV vs Mahindra XUV400
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV vs Mahindra XUV400: भारतीय ऑटो बाजार में ईवी सेगमेंट एक अच्छी डिमांड के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों को जैसे-जैसे ईवी कारों के प्रति जागरूकत बढ़ रही है। वैसे-वैसे लोग इलेक्ट्रिक कार की ओर मुड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पेट्रोल या फिर डीजल वाली कार से परेशान हो गए हैं या फिर कार बदलने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, इस खबर में दो ईवी कारों Tata Nexon EV vs Mahindra XUV400 की तुलना की जानकारी दी जा रही है। जानिए पूरी डिटेल।

Tata Nexon EV

भारतीय इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स काफी नाम है। टाटा की Tata Nexon EV प्राइम में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 312km की रेंज मिलती है। वहीं, Tata Nexon EV मैक्स में 437km की रेंज का दावा किया जाता है। मगर कार कंपनियों के दावे से इतर रोड पर ये कारें इतनी रेंज नहीं दे पाती है। इस कार को NCAP ग्लोबल रेटिंग में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

इसकी प्राइम वेरिएंट में 30.2kwh की बैटरी दी गई है। इस कार में 74bhp की ताकत और 170nm का टॉर्क मिलता है। इस कार में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार को 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 17.79 लाख रुपये तक जाती है।

मॉडलTata Nexon EV
बैटरी30.2kwh
ताकत74bhp
टॉर्क170nm
रेंज312km

Mahindra XUV400

ईवी सेगमेंट में महिंद्रा भी अपनी पकड़ बना रही है। Mahindra XUV400 में 39.4kwh की बैटरी पैक दी गई है। इस कार को NCAP ग्लोबल रेटिंग में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 456km की रेंज देती है। कंपनी के मुताबिक, इस कार को सिर्फ 50 मिनट में ही 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। 5 सीटर इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार की कीमत 15.99 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है।

मॉडलMahindra XUV400
बैटरी39.4kwh
ताकत150bhp 
टॉर्क310Nm 
रेंज456km

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026