---Advertisement---

जल्द ही धूम मचाने आएगी Tata Nexon Facelift, Kia Sonet और Hyundai Venue से हो सकती है सीधी टक्कर

Tata Nexon Facelift: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली नामचीन कार कंपनी टाटा मोटर्स लगातार अपनी कई कारों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स कई मशहूर मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही है। कई खबरों में दावा किया गया है कि टाटा एसयूवी नेक्सन (Tata Nexon Facelift) का ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 29, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली नामचीन कार कंपनी टाटा मोटर्स लगातार अपनी कई कारों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स कई मशहूर मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही है। कई खबरों में दावा किया गया है कि टाटा एसयूवी नेक्सन (Tata Nexon Facelift) का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को लेकर कुछ खास जानकारी सामने आई है। जानें इस नई कार में क्या कुछ खास हो सकता है।

Tata Nexon Facelift की लीक जानकारी

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कुछ नया लुक देखने को नहीं मिलेगा। इसका डिजाइन पहले के जैसा ही हो सकता है। हालांकि, इसमें कुछ नई चीजें देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि इसका कॉन्सेप्ट टाटा कर्व की तरह हो सकता है। इसके बंपर और ग्रिल को नया लुक दिया जा सकता है। इसमें एलईडी हैडलाइट्स के साथ नए टेल लैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और नया फ्रंट फ्रेशिया दिया जा सकता है।

Tata Nexon Facelift की अनुमनित खूबियां

इसके इंटीरीयर की बात करें तो इसमें नया डैशिंग डैशबोर्ड, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें 360 डिग्री कैमरा और 6 एयर बैग्स दिए जा सकते हैं।

फीचर्सTata Nexon Facelift
इंजन1.2 लीटर
पावर125bhp
टॉर्क225nm
गियरबॉक्सDCT

Tata Nexon Facelift Possible Powertrain

इसके इंजन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन आ सकता है। इस कार में 125bhp की पावर और 225nm का टॉर्क दिया जा सकता है। इसमें डीसीटी ट्रांसमिशन दिया जाने की संभावना है। इस कार को अगले साल की शुरुआत में 8 लाख रुपये एक्सशोरुम कीमत के साथ उतारा जा सकता है। इस कार का मुकाबला किआ सोनेट, रेनॉ काइगर, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइनट, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रैजा जैसी कारों से हो सकता है। फिलहाल टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026