---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift को खरीदने के 5 बड़े फायदे, जानें कीमत से लेकर फीचर्स की फुल डिटेल

Tata Punch EV Facelift: टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को हालहि में लॉन्च किया गया है। इस कार में ऐसी तमाम सारी खूबियां हैं। जिन्हें देखकर ग्राहक खींचे चले जा रहे हैं। इसकी 21000 से बुकिंग शुरु हो गई है। यहां जाने कार में क्या है खास?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 24, 2026 3:40 अपराह्न

Tata Punch EV Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift : टाटा ने अभी हालहि में अपनी बेहद खास पंच कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है। पुरानी पंच से ये पूरी तरह से बदल गई है। टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट अगर देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में गिनी जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।  कंपनी ने इसे खास ऑफर के साथ 6.49 लाख की एक्स शोरुम कीमत में 20 फरवरी 2026 को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को 21000 की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। अगर आप भी पंच ईवी फेसलिफ्ट को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी 5 बड़ी खूबियों पर नजर डाल लीजिए।

1-Tata Punch EV Facelift की बैटरी और रेंज

टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट फी सबसे बड़ी खूबी इसकी 30 kWh और 40 kWh पावर के दो बैटरी विकल्प हैं। ये बैटरी 375 किमी से लेकर 468 किमी की रेंज दे सकती है।

2-टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में मिल रही सुपर फास्ट चार्जिंग और स्पीड

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में 65kW DC फास्ट चार्जर मिलता है। ये आध घंटे में कार को 20 फीसदी से 80 फीसदी तक फुल चार्ज कर देता है। वहीं, 15 मिनट की चार्जिंग पर इसे 135 किमी तक चलाया जा सकता है। अमूमन किसी अन्य इलेक्ट्रिक कार में इतनी फास्ट चार्जिंग बहुत ही कम देखने को मिलती है। अपने ग्राहकों को कंपनी ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। ग्राहक को बैटरी की लाइफटाइम वारंटी मिल रही है। यानी की बैटरी खराब होने और बदलने की टेंशन ही नहीं है। ये इलेक्ट्रिक कार 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। टाटा ने बैटरी की सुरक्षा के लिए प्रिस्मेटिक LFP सेल्स की तकनीक का इस्तेमाल किया है।

3-कम बजट वालों के लिए वरदान है Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल और कीमत

टाटा ने अपने ग्राहकों को टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल की सौगात दी है। इसमें ग्राहक को सिर्फ कार की कीमत चुकानी होती है। बैटरी के पैसे नहीं देने होते हैं। अगर इस मॉडल पर कार को खरीदा जाए तो ग्राहक को ये सिर्फ 6.49 लाख की एक्स शोरुम कीमत में मिलेगी। वहीं, ग्राहक को 2.60 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। ये एक रेंटल चार्ज होगा जो यूज के हिसाब से ग्राहक को हर महीने चुकाना होगा। बैटरी की देखभाल और खराब होने की टेंशन सिर्फ कंपनी की ही होगी। जिन लोगों के पास पैसा कम है वो इसे खरीद सकते हैं। अगर ग्राहक इस मॉडल को नहीं चुनना चाहता है तो वो 13 से 14 लाख की ऑन रोड कीमत देकर नई पंच को खरीद सकता है।

4-पंच ईवी फेसलिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी को पहले से ही 5-स्टार की रेटिंग दी गई है। वहीं, 6 एयरबैग्स के साथ ESC और ABS, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर , हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑटो-डिम्मिंग IRVM के फीचर्स मिलते हैं। ये हादसे से रोकती है।

5-स्मार्ट फीचर्स से भरी हुई है नई पंच

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट सिर्फ इलेक्ट्रिक ईवी नहीं बल्कि एक स्मार्ट कार है जिसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल 10.25-इंच की दो बड़ी एचडी स्क्रीन दी गई हैं। स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, Arcade.ev ऐप सूट , OTA अपडेट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, वॉइस असिस्टेड सनरूफ, एयर प्यूरीफायर और मल्टी-मोड रिजनरेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। ये कार को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Toyota Fortuner

फ़रवरी 24, 2026

Suzuki e-Access

फ़रवरी 23, 2026

Maruti Brezza Facelift

फ़रवरी 22, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 21, 2026

Electric Car Safety Tips

फ़रवरी 21, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 21, 2026