---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift: खुशखबरी! मॉडर्न डिजाइन के साथ आ रही है नई पंच ईवी, हाईटेक फीचर्स और तगड़ी रेंज यूथ को बनाएंगे दीवाना

Tata Punch EV Facelift: टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट जल्द ही भारतीय मार्केट में एंट्री ले सकती है। इसमें शानदार फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2026 3:57 अपराह्न

Tata Punch EV Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV Facelift: फरवरी का महीना नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकता है। देसी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी पंच ईवी को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को लेकर कंपनी ने बताया है कि नई पंच सड़क पर अपना दमदार स्टांस दिखाएगी। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई पंच ईवी में आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Tata Punch EV Facelift में मिल सकता है धांसू स्टाइल और फीचर्स

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर काफी लुभावना रहेगा। नई ईवी में कई चेंज होने की संभावना है। गाड़ी के आगे की तरफ, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और फॉग लैंप मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 18 इंच के अलॉय व्हील्स और साइड पैनल पर ब्लैक क्लेडिंग जोड़ी जा सकती है। वहीं, गाड़ी के रियर पैनल पर एलईडी टेललैंप और स्पॉइलर मिलने की आशंका है।

इसके अलावा, एसयूवी के इंटीरियर में ड्यूल टोन केबिन थीम और शानदार अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल करने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि कार कंपनी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखेगी। ऐसे में इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ने की योजना है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को खास बनाएगी तगड़ी रेंज

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट गाड़ी में 2 बैटरी आने की संभावना है। इसमें 25kWh और 35kWh की बैटरी दी जा सकती है। छोटी बैटरी सिंगल चार्ज पर 350KM के करीब और बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर 400KM से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही डीसी फास्ट चार्जर आने की आशंका है। लीक्स के मुताबिक, नई पंच ईवी 20 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसका संभावित प्राइस 9 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026