---Advertisement---

पेट्रोल के बाद अब iCNG मॉडल में भी धमाल मचाने को तैयार है Tata Punch, जानिए सबसे बड़ी खासियत

Tata Punch iCNG Car: टाटा मोटर्स ने अब पेट्रोल के बाद Punch को साएनजी फीचर के साथ लॉन्चकरने की घोषणा की है। खबरों की माने पेट्रोल वर्जन के मार्केट में धूम मचाने के बाद अब सीएनजी वर्जन में ऑटो बाजार में धूम मचाने को तैयार है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 25, 2023 6:42 अपराह्न | Updated: जुलाई 26, 2023 12:33 अपराह्न

Tata Punch CNG
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch iCNG Car: टाटा मोटर्स ने अब पेट्रोल के बाद Punch को सीएनजी फीचर के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है। खबरों की माने पंच पेट्रोल वर्जन के मार्केट में धूम मचाने के बाद अब सीएनजी वर्जन में भी ऑटो बाजार में धूम मचाने को तैयार है। ये पेट्रोल वर्ज़न वाले फीचर से ही लैस होगा और इस के साथ ही इस मॉडल में सीएनजी किट लगा दी जाएगी।

इंजन पावर और गियर बाक्स

खबरोें की माने तो टाटा पंच के इस सीएनजी वर्जन में 1.2 लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। वहीं इसे बस सीएनजी किट से जोड़ दिया जाएगा। पंच का यह वर्जन सीएनजी पर 73 बीएचपी की पॉवर और 103 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा जो कि इसके चलने में सहायक होगा। वहीं गियर बाक्स की बात करें तो इसमें भी सामान्य पंच कारों के जैसे पांच गेयर के रहने की उम्मीद है।

फीचर में क्या होगा खास

बता दें कि इसके फीचर पेट्रोल वर्जन के जैसे ही होंगे। इसमें बस iCng मॉडल का स्टीकर लगाया जा सकता है। वहींं टाटा के इस वर्जन में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के मिलने की बात कही जा रही है।

क्या होगी कीमत और कब तक होगा लॉन्च

बता दें कि पंच के इस सीएनजी वेरिएंट के कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी एक्स शोरुम कीमत पंच के पेट्रोल वर्जन से लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। पंच के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरुम कीमत 6 लाख से लेकर 9.50 लाख रुपये तक है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी एक्स शोरुम कीमत 7 लाख से लेकर 10 लाख तक हो सकती है। वहीं इसके लॉन्चिंग को लेकर टाटा ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं लाई है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द पंच की यह सीएनजी वेरिएंट ऑटो बाजार में उपलब्ध होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026