---Advertisement---

Tata Sierra 2025: आ गई ऑफरोडिंग की नई किंग, लुभावने कलर ऑप्शन, डिजाइन और परफॉर्मेंस समेत ये 3 बातें बना सकती हैं इसे सबसे खास, जानें खूबियां

Tata Sierra 2025: टाटा सिएरा 2025 एसयूवी में धांसू प्लेटफॉर्म के साथ स्टाइलिश डिजाइन, आकर्षक कलर ऑप्शन्स और दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें धाकड़ माइलेज की उम्मीद जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 25, 2025 1:36 अपराह्न

Tata Sierra 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra 2025: लगभग 22 साल बाद टाटा की लीजेंडरी एसयूवी सिएरा ने नए रंग-रुप और नए अंदाज के साथ एंट्री ले ली है। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने बताया है कि सिएरा की पुरानी बादशाहत को बरकरार रखने का प्रयास किया गया है। टाटा सिएरा 2025 गाड़ी में डिजाइन, इंटीरियर लुक, फीचर्स और पावरफुल इंजन जोड़ा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि टाटा की एक और एसयूवी बाजार में तहलका मचाने के लिए आ गई है।

Tata Sierra 2025 का संभावित प्राइस

कार मेकर ने अभी तक टाटा सिएरा 2025 की कीमत को जारी नहीं किया है। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका संभावित प्राइस 12 से 22 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच रहने की उम्मीद है।

टाटा सिएरा 2025 का आकर्षक डिजाइन बना सकता है दीवाना

वाहन कंपनी ने टाटा सिएरा 2025 गाड़ी में 6 स्टाइलिश और आकर्षक मोनोटोन रंगों का विकल्प दिया है। इसमें अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मिंटल ग्रे, मुन्नार मिस्ट और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल है। फॉर व्हीलर कंपनी टाटा ने नई सिएरा 2025 एसयूवी में कॉन्सेप्ट स्टाइलिंग पर अधिक निर्भरता दिखाई है। गाड़ी में क्लीन शोल्डर लाइन, मोटे व्हील आर्च, चौकोर बॉडीवर्क और बोल्ड फेसिया दमदार लुक प्रदान करते हैं। वहीं, रियर क्वार्टर ग्लास ट्रीटमेंट एक सिग्नेचर विज़ुअल टच है, जो हेरिटेज को मॉडर्न सरफेसिंग के साथ मिलाता है।

हाईटेक खूबियां उड़ा सकती हैं होश

इसके अलावा, कार के इंटीरियर में कई हाईटेक और जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया गया है। टाटा ने इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, कार कनेक्टिड फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस सुइट समेत कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

स्पेक्सटाटा सिएरा 2025
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर168bhp
टॉर्क270Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज18kmpl

पावरट्रेन में मिलते हैं 3 दमदार ऑप्शन्स

नई सिएरा 2025 एसयूवी में 3 इंजन ऑप्शन जोड़े गए हैं। इसमें 1.5 लीटर का हाइपरियन टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर रेवोट्रॉन नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह एसयूवी लगभग 18kmpl की माइलेज प्रदान कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026