---Advertisement---

Tata Sierra EV: शहरों से लेकर रेत तक में तूफानी रफ्तार से दौड़ेगी टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार, परफॉर्मेंस देख कहेंगे OMG

Tata Sierra EV: टाटा सिएरा ईवी को रिवील कर दिया गया है। इसका लुक देख लोगों को सब्र नहीं हो रहा है। कंपनी इस कार को 30 जून 2026 को लॉन्च करेगी। इसका टीजर वीडियो काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2026 2:36 अपराह्न

Tata Sierra EV 
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra EV: टाटा की मच अवेटेड इलेक्ट्रिक कार को रिवील कर दिया गया है। टाटा सिएरा ईवी का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें गाड़ी शहर की सड़कों से लेकर रेगिस्तान के रेत तक पर  मक्खन जैसी दौड़ती हुई दिख रही है। कंपनी ने इसे ऑफरोडिंग की जरुरत के हिसाब से पेश किया है।इसके लुक में कोई भी खास बदलाव नहीं किया गया है। ये अभी मार्केट में मौजूद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन वेरियंट में जैसी ही है। इस गाड़ी को मकेनिकल तौर पर पूरी तरह से बदल दिया गया है।

Tata Sierra EV  की टीजर में क्या है यूनिक?

टाटा सिएरा ईवी का लुक बेहद शानदार है। इसके फीचर्स का खुलासा 30 जून 2026 को लॉन्च के दौरान होगा। इसके टीजर में ‘QWD Dual Motor’ बेजिंग साफ दिख रही है।

देखें पोस्ट

इस गाड़ी को ऑफरोडिंग भी यूज किया जा सकता है। इसके फ्रंट में थोड़े से बदलाव हुए हैं। इसके ग्रिल सामने से बंद दिख रहे हैं। वहीं, नई लाइट पोजीशनिंग को भी साफ देखा जा सकता है। इसमें एयरो-डिज़ाइन व्हील्स के साथ अल्पाइन विंडो और फ्लश हैंडल्स साफ देखे जा सकते हैं। सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन बेहद शानदार और लग्जरी है।

टाटा सिएरा ईवी की बैटरी, रेंज , सेफ्टी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Tata Sierra EVस्पेसिफिकेशन
बैटरी55 kWh, 65 kWh और 75 kWh बैटरी विकल्प मिल सकते हैं।
रेंज600 किमी की रेंज दे सकती है।
स्पीड80 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
 स्पेशल फीचरदूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए V2Lऔर V2V फीचर मिल सकता है।
 बीट स्पेस620 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
 चार्जरडीसी फास्ट चार्जर 30 मिनट में कार को 80 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।
 सनरुफआवाज से खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।
ग्राउंड क्लीयरेंसऑफरोडिंग के लिए 205 mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है।
ब्रेकऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। लेवल 2 ADAS के साथ 6 एयर बैग मिल सकते हैं। इस गाड़ी को सेफ्टी में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
ट्रिपल स्क्रीन लेआउटट्रिपल स्क्रीन लेआउट के जरिए Horizon View ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिल सकता है। ये एंड्रॉयड और एप्पल दोनों से कनेक्ट होगा।

 

टाटा सिएरा ईवी की अनुमानित कीमत

टाटा सिएरा ईवी की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये इलेक्ट्रिक कार 19 लाख से लेकर 25 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में आ सकती है। सिएरा ईवी की कीमत-फीचर्स का खुलासा 30 जून 2026 के बाद ही होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now