---Advertisement---

Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle को भारत में किया गया लॉन्च, इस City Bike की कीमत 10000 रुपए से भी कम

अगर आप डेली यूज के लिए साइकिल खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि टाटा ने अपनी Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle और Tata Stryder Street Fire Single Speed Desert Storm को लॉन्च कर दिया है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 23, 2023 4:57 अपराह्न

Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle
Follow Us
---Advertisement---

Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle: देश में टाटा के प्रोडक्ट्प पर काफी भरोसा किया जाता है। ऐसे में टाटा एंटरप्राइज अपने पोर्टफोलियो को लगातार और तेजी से बढ़ा रही है। अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में बेस्ट सेलिंग स्ट्रीट फायर रेंज में एक नई साइकिल को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Street Fire 21 Speed है। कंपनी की यह साइकिल मल्टी-स्पीड साइकिल है। इस साइकिल को एक खास Street Fire Desert Storm कलर में पेश किया है इसके अलावा इसे सफेद रंग में भी उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इस साइकिल को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस आर्टिकल में हम Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle 

इस साइकिल को सिटी बाइक भी कहा जा रहा है क्योंकि इसे वर्तमान समय यानी अर्बन एनवायरमेंट के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इस सिटी बाइक में 19 इंच का कार्बन स्टील फ्रेम लगा है। इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें डबल वॉल अलॉय रिम्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें शिमैनो 21-स्पीड गियरिंग लगा है। इस नए वेरिएंट में हीट रजिस्टेंट ग्राफिक्स और TIG–वेल्डेड दिए गए हैं जो 19-इंच के स्टील फ्रेम स्ट्रीट फायर रेंज के क्लासिक फीचर को शो करता है। इस बाइक को काफी आसानी से हैंडल किया जा सकता है। अगर आप इस सिटी बाइक को खरीदने चाहते हैं तो आप इसे टाटा स्ट्राइडर की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं।

क्या है Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle की कीमत?

बता दें कि कंपनी ने दो साइकिल लॉन्च की हैं। इनमें एक Tata Stryder Street Fire 21-speed bicycle है जिसकी कीमत 9599 रुपए निर्धारित की गई है तो वहीं कंपनी ने दूसरी साइकिल यानी Tata Stryder Street Fire Single Speed Desert Storm को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इस साइकिल की कीमत महज 6999 रुपए निर्धारित की है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की Himalayan की टेंशन बढ़ाने आ गई KTM 390 Adventure X बाइक! फीचर्स-लुक देख उछल रहे लड़के

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026