---Advertisement---

दिवाली से पहले सस्ती हुई Tata Tiago, किसी महंगी गाड़ी से कम नहीं है इसकी खूबियां!

Tata Tiago: इस त्योहारी सीजन में नई कार लेने से पहले आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। टाटा टियागो कार पर तगड़ी छूट मिल सकती है। अभी देखें क्या है ऑफर की पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 6, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Tata Tiago
Follow Us
---Advertisement---

Tata Tiago: फेस्टिवल सीजन में हर बार की तरह इस बार भी कई कार कंपनियां अपने मॉडलों पर धांसू ऑफर्स दे रही हैं। अगर आप इस त्योहारी माहौल में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको ये खबर खुश कर सकती है। बड़ी कार मेकर टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है।

ऐसे में आपके पास कार खरीदने का बहुत अच्छा मौका है। आप जानते ही होंगे कि टाटा अपनी कारों में कमाल के फीचर्स देती है। साथ ही सेफ्टी के मामले में भी टाटा की कारों में दमदार खूबियां होती हैं। टाटा टियागो (Tata Tiago) को भारी छूट के साथ घर ले जाने का अवसर है।

Tata Tiago पर बंपर डिस्काउंट

टाटा टियागो कार पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट मिल रही है। टाटा इस हैचबैक कार के सीएनजी वर्जन पर 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये तक की कॉरपोरेट छूट दे रहा है। इस तरह से इस कार पर 75 हजार रुपये तक की तगड़ी बचत की जा सकती है।

वहीं, टाटा टियागो के पेट्रोल वेरिएंट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस पर 35 हजार रुपये तक की कैश छूट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस तरह से आपको 55 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है।

Tata Tiago की खूबियां

इस कार में नई ग्रिल, 15 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील्स दिए गए हैं।

Tata Tiago का पावरट्रेन

फीचर्सTata Tiago की डिटेल
इंजन1.2 लीटर
ताकत85bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल और AMT

आपको बता दें कि टाटा टियागो 5 वेरिएंट में आती है। ये कलर 5 कलर ऑप्शन देती है। इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रेल इंजन दिया गया है। ये 85bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 559900 रुपये (दिल्ली) है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026