---Advertisement---

Tata की हैचबैक कार Altroz नए वेरिएंट में जल्द ही सड़कों पर दौड़ेगी, पहली बार मिलेंगे ट्वीन CNG सिलेंडर

टाटा की हैचबैक कार Altroz नए सीएनजी और रेसर वेरिएंट्स के साथ इस साल जनवरी महीने में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्स्पो 2023 में पेश किया था। जल्दी ही ये वेरिएंट भारत की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे। जानिए नई Altroz सीएनजी और रेसर वेरिएंट्स के बारे में सभी जानकारियां।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 13, 2023 12:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz: टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार Altroz ने भारतीय बाजार में एंट्री 2020 में की थी लेकिन टाटा ने इस कार को नए सीएनजी और रेसर वेरिएंट्स के साथ इस साल जनवरी महीने में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्स्पो 2023 में पेश किया था। अभी तक यह कार सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन में ही बिक्री के लिए उपलब्ध थी। जल्दी ही इसके नए वेरिएंट भारत की सड़कों पर नजर आएंगे। तो आइये जानते हैं टाटा की Altroz सीएनजी और रेसर वेरिएंट्स के बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: MARUTI SUZUKI ERTIGA की बादशाहत को कम कर KIA CARENS की इतनी हुए सेल, मिल रहा 12 हफ्तों के वेटिंग पीरियड

Tata Altroz CNG की स्पेसिफिकेशन

कंपनी अपनी अल्ट्रोज़ सीएनजी हैचबैक कार में 30 लीटर की क्षमता वाले दो सिलिंडर लगाकर देगी जिसे कि इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) के साथ जोड़ा जायेगा। ये दोनों सिलेंडर फास्ट सीएनजी रिफ्यूलिंग और ऑटो फ्यूल स्विच जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। इसके अलावा इनमें लीकेज डिटेक्शन टेक्नोलॉजी भी मौजूद होगी जिससे सिलेंडर की लीकेज का पता चला पाएगा।

TrimAltroz CNG
Engine1.2 L Petrol with CNG
Power77PS
Torque95Nm
Transmission5 Speed Manual

 

इसके अलावा अल्ट्रोज़ सीएनजी में 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी इंजन ऑप्शन में बिक्री के लिए जल्द ही लॉन्च करेगी। यह इंजन सीएनजी मोड पर 77PS की पावर और 95NM का टॉर्क जेनरेट करेगा और इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को जोड़ा जाएगा।

Tata Altroz Racer एडिशन की स्पेसिफिकेशन

टाटा अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन में  वाले 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2L का 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में उतारेगी जो कि क्रमश: 118bhp और 120PS व 170NM का पावर आउटपुट देंगे। इन इंजन के साथ में कंपनी 6-स्पीड आईएमटी एंड 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को जोड़ेगी। कंपनी 1.2L का 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन को अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन में देती है।

TrimAltroz Racer Edition
Engine1.0L Turbo Petrol & 1.2L 3 Cylinder Turbo Petrol
Power118bhp & 120PS
Torque170Nm
Transmission6 Speed IMT & 7 Speed DCT

 

इनके अलावा अल्ट्रोज़ रेसर एडिशन के केबिन में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जएगा। इसके साथ ही इस हैचबैक कार में वेन्टीलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग,  वॉयस कमांड के साथ इलेक्ट्रिक सुनरूफ, 6 एयरबैग और 7 इंच का टीएफटी डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई तरह के एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसकी कार की टक्कर हुंडई की आई20 एन-लाइन से होगी।

ये भी पढ़ें: 8 लाख से कम कीमत वाली इन कारों में मिलते हैं AUTOMATIC CLIMATE CONTROL के साथ ये मॉर्डन फीचर्स

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026