---Advertisement---

2000 रुपये में बिकने वाली भारत की पहली मोपेड का नया अवतार! अब E-Luna के जरिए मार्किट में मचाएगी बवाल

E-Luna: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही हैं। ऐसे में कई कई वाहन कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल को लॉन्च कर रही हैं। तो वहीं कुछ पुरानी वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल को लॉन्च कर रही है। अगर आपको 80-90 दशक की लूना याद होगी, तो यह अब दोबारा से ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 31, 2023 4:30 अपराह्न | Updated: मई 31, 2023 7:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

E-Luna: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही हैं। ऐसे में कई कई वाहन कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल को लॉन्च कर रही हैं। तो वहीं कुछ पुरानी वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल को लॉन्च कर रही है। अगर आपको 80-90 दशक की लूना याद होगी, तो यह अब दोबारा से एक नए अवतार में पेश होने वाली है। यह लूना अब इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएगी और इस बात के बारे में जानकारी कंपनी की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने दी है। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग लूना की सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: लेटेस्ट फीचर्स और पावरफुल इंजन से गर्दा उड़ाने आ रही है Kia Seltos X Line Facelift, लुक देखकर लोग हुए मदहोश!

सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने ट्वीट कर दी जानकारी

सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट में अपने पिता की पुरानी तस्वीर और लूना की विंटेज वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट!! “चल मेरी लूना” और इसके रचयिता.. मेरे पिता, पद्मश्री अरुण फिरोदिया! काइनेटिक ग्रीन से कुछ क्रांतिकारी और रोमांचक के लिए इस जगह (उनके प्रोफाइल) को देखते रहें…आप सही हैं…यह “ई लूना!!!” है।

E-Luna के नाम से होगी लॉन्च

सुलज्जा फिरोदिया की पोस्ट से साफ होता है कि कंपनी अपने इस नए मॉडल को जल्द ही लॉन्च करेगी। उनकी पोस्ट के मुताबिक ये “E-Luna” के नाम से लॉन्च की जाएगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं कि जब कंपनी अपने किसी व्हिकल को दोबारा से नए अवतार में पेश कर रही है। वहीं LML कपनी भी इसी साल अपने स्टार स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है।

पहली Luna की खासियत

Kinetic Luna देश में अपने समय का पहला और काफी मशहूर मोपेड रहा है। ये साल 1972 में पहली बार पेश किया गया था। इसमें 50CC की क्षमता वाला इंजन दिया गया था। आगे चलकर इसे टीएफआर, डबल प्लस, विंग्स, मैग्नम और सुपर के नाम से कई अलग-अलग वेरिंएट्स में इसे पेश किया गया था। साल 1972 में इस मोपेड की कीमत केवल 2000 रुपये थी।

ये भी पढ़ें: Tata Punch  इलेक्ट्रिक अवतार में करेगी धाकड़ एंट्री, 350 KM की रेंज और इन फीचर से लगाएगी आग

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026