---Advertisement---

New Hyundai i20 के लुक ही नहीं बल्कि सेफ्टी में भी होंगे बड़े बदलाव! जानें हुंडई की नई कार में क्या मिल सकता है यूनिक

News Hyundai i20: नई हुंडई i20 मॉडल में न सिर्फ आकर्षक लुक देखने को मिलेगा, बल्कि सेफ्टी फीचर्स में भी कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव मिल सकते है. इस हैचबैक को बहुत जल्द नए अवतार में पेश किया जा सकता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 5:07 अपराह्न

News Hyundai i20
Follow Us
---Advertisement---

News Hyundai i20: हुंडई आई20 भारत में बिकने वाली एक बेहद प्रीमियम हैचबैक कार है. इसका स्पोर्टी लुक लोगों को खूब पसंद आता है. हुंडई आई20 अपने सेगमेंट में सबसे चौड़ी कारों में से एक है. हर महीने इसकी 6000 के आस-पास यूनिट बिक जाती है. अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार को देखते हुए कंपनी इसमें कई बड़ी बदलाव करने जा रही है. नई हुंडई आई20 को जुलाई 2026 तक पेश किया जा सकता है. इसके लुक और सेफ्टी में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं.

News Hyundai i20 कार में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं?

हुंडई आई20 कार के लुक में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. कार के फ्रंट में वाई-शेप LED डे-टाइम रनिंग लैंप और कॉम्पैक्ट ग्रिल  मिल सकती हैं.केबिन में एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड मिल सकता है. इसमें ट्विन-स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप मिल सकता है. इसका मस्कुलर लुक काफी हटकर होगा. इसमें नया स्टीयरिंग व्हील हुंडई वेन्यू और क्रेटा जैसा हो सकता है. गर्मी से बचने के लिए सीटों के लिए वेंटिलेशन फीचर मिल सकता है.

हुंडई आई20 कार की सेफ्टी, इंजन और अनुमानित कीमत

नेक्स्ट-जेनरेशन हुंडई i20 कार में  कंपनी लेवल 2 का ADAS दे सकती है. इसमें 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर सिस्टम मिल सकता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग मिल सकते हैं.नई आई 20 में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड hybrid तकनीक मिल सकती है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, CVT और टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिल सकते हैं. खबरों की मानें को कंपनी इसमें ज्यादा मकैनिकल बदलाव नहीं करेगी.नेक्स्ट-जेनरेशन हुंडई i20 को कंपनी 7 लाख से लेकर 13 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत में पेश कर सकती है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026

Citroen eC3 X EV

जून 3, 2026

Bajaj Avenger Street 220

जून 3, 2026