---Advertisement---

सड़कों पर बवाल काटने आ रही Maruti Suzuki Jimny की कीमत हुई लीक, देख Mahindra Thar की बढ़ी टेंशन!

इस साल इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गई Maruti Suzuki Jimny एसयूवी कार के ऑफिशियल लॉन्च होने से पहले ही कीमत का खुलासा हो गया है और लॉन्च से पहले ही कंपनी के एक डीलरशिप इनवॉइस के जरिए इस एसयूवी कार की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 25, 2023 3:30 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2023 11:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Jimny Price Leaked: Maruti Suzuki ने अपनी Jimny एसयूवी कार को इस साल आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था और तभी से इस कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। देश में इस कार की कीमत को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा है और इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी के एक डीलरशिप इनवॉइस के जरिए इस अपकमिंग कार की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर का K-सीरीज़ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। तो आइए इस कार की लीक्स के जरिए सामने आई कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन की सभी जानकारियों के बारे में देखते हैं।

ये भी पढ़ें: Ola के लेवल का Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब 14000 रुपए से कम में flipkart से खरीदने का तगड़ा ऑफर! यहां देखें डिटेल्स

Maruti Suzuki Jimny की स्पेसिफिकेशन

Maruti Suzuki Jimny में 1.5-लीटर का K-सीरीज़ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 103Bhp की पावर और 134BNm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इस एसयूवी में बेहतर ऑफ रोडिंग के लिए ऑलग्रिप प्रो 4X4 सिस्टम से भी लैस किया गया है।

CarMaruti Suzuki Jimny
Engine1.5L K15B Naturally-Aspirated Petrol
Power103.39bhp
Torque134.2nm
Fuel TypePetrol
Body TypeSUV
FeaturesPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Automatic Climate Control, Fog Lights – Front, Alloy Wheels

 

Maruti Suzuki Jimny के फीचर्स

बतौर फीचर्स Maruti Suzuki Jimny 5-डोर SUV में Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ में 9.0-इंच का स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं इसमें Arkamys स्पीकर भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए छह एयरबैग, ESP, EBD वाले ABS, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा के साथ में रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे बहुत सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Maruti Suzuki Jimny

अपकमिंग Maruti Suzuki Jimny 5-डोर एसयूवी को केवल Zeta और Alpha दो ट्रिम में पेश किया जाएगा, जिसमें कुल चार वेरिएंट शामिल होंगे। Zeta इसका बेस वेरिंएट होगा, तो Alpha इसका टॉप वेरिएंट होगा।  इंटरनेट पर लीक हुए एक डीलर इनवॉइस के मुताबिक Maruti Suzuki Jimny के बेस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होगी जो ऑन रोड़ होने पर 11.40 लाख रुपये तक होगी। वहीं इसके टॉप Alpha वेरिएंट को 13.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर लॉन्च किया जाएगा और ये ऑन रोड़ होने पर 15.98 लाख रुपये तक पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Suzuki Access और Honda Activa को टक्कर देने आया TVS Ntorq Race Edition स्कूटर, इंजन और माइलेज करा देगा मौज

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026