Tata Sierra EV: देश की जानी-मानी कंपनी टाटा की सिएरा गाड़ी की मार्केट में खूब डिमांड देखने को मिल रही है। ये पेट्रोल और डीजल फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। लेकिन अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। खबरों की मानें तो ये 2026 जून तक लॉन्च हो सकती है। फिलहाल अभी तक लॉन्चिग की कोई भी टाइम लाइन तो कंपनी ने नहीं जारी की है। लेकिन इसका एक्सटीरियर, इंटीरियर और संभावित 500 किमी की रेंज बहुत वायरल हो रही है। कंपनी इसमें पेट्रोल वर्जन की तरह ही 4-सीटर लाउंज लेआउट के साथ एल्पाइन विंडो दे सकती है।
Tata Sierra EV के इंटीरियर में क्या हो सकता है खास?
टाटा सिएरा ईवी कार में कंपनी 4-सीटर लाउंज लेआउट वाला इंटीरियर दे सकती है। पीछे कैप्टन सीट जोड़ी जाएगी। जिससे कार का सीटिंग एरिया किसी लिविंग रुम की तरह बदल जाएगा। ज्यादा लेग रुम के लिए पीछे का हिस्सा बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, इसका फ्लैट रियर फ्लोर बिल्कुल घर की तरह लगेगा। पेट्रोल और डीजल वेरियंट की तरह इसमें भी सिग्नेचर एल्पाइन विंडो मिलेगी की पूरी संभावनाएं हैं। ये कार के केबिन को हवादार के साथ मॉर्डन बनाएगी। खबरों की माने तो ये अपने पुराने लुक के साथ ही मार्केट में दस्तक देगी। कंपनी इसमें इलेक्ट्रिक तकनीकी बदलाव कर सकती है।
टाटा सिएरा ईवी की संभावित बैटरी, रेंज और स्पीड
टाटा सिएरा ईवी में कंपनी 65kWh और 75kWh की दो बैटरी ऑप्शन दे सकती है। इस बैटरी से कार 500 से 600 किमी लंबी रेंज दे सकती है। ईवी को फास्ट चार्ज करने के लिए 150kW DC का फास्ट चार्जर मिल सकता है। ये आधे घंटे में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। सिएरा का ईवी वर्जन 170 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। लंबे सफर पर जाने के लिए सिएरा की ईवी एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है।
टाटा सिएरा ईवी के स्मार्ट फीचर्स और सुरक्षा
टाटा सिएरा ईवी में कंपनी कई सारे स्मार्ट फीचर्स दे सकती है। इसमें व्हीकल टू लोड का विकल्प मिल सकता है। जिसकी वजह से ये दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस और वाहनों को चार्ज कर सकती है। ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड कार की शान माना जाता है। पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरे को मोबाइल के ऐप और वॉइस से ही कंट्रोल किया जा सकता है। ये गाड़ी लेवर 2 ADAS के साथ आएगी। जिसकी वजह से ये बेहद सुरक्षित होगी।
सिएरा ईवी में क्या मिल सकता है यूनिक?
टाटा सिएरा ईवी में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकती है। कंपनी कार के फ्रंट में बदलाव कर सकती है। इसके फेस से ग्रिल को हटाया जा सकता है। बैटरी को ठंडा रखने के लिए फंक्शनल एयर वेंट्स मिल सकते हैं। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिल सकता है। जिसके कारण गाड़ी बहुत ही कम आवाज करेगी या फिर पूरी तरह से साइलेंट होगी। सिएरा ईवी में एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। जिसके कारण इसका लुक और भी ज्यादा अट्रेक्टिव हो सकता है।
Tata Sierra EV की संभावित कीमत और मुकाबला
टाटा सिएरा ईवी की कीमत को लेकर कंपनी ने तो कोई भी आधिकारिक नहीं दी है। लेकिन इसे 20 से 30 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी का मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta EV और BYD Atto 3 जैसी गाड़ियों से हो सकता है।






