---Advertisement---

ये हैं TATA की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप कारें, जिन्हें खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं ग्राहक

TATA Cars: भारतीय वाहन मार्केट में टाटा की कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और टाटा पंच (Tata Punch) ने जनवरी में हुई बिक्री की बात करें तो यह दोनों कारें टॉप 5 कारों की बिक्री की श्रेणी में आ गई थीं। बता दें कि जनवरी 2023 में टाटा मोटर्स ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 10, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

TATA Cars: भारतीय वाहन मार्केट में टाटा की कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और टाटा पंच (Tata Punch) ने जनवरी में हुई बिक्री की बात करें तो यह दोनों कारें टॉप 5 कारों की बिक्री की श्रेणी में आ गई थीं। बता दें कि जनवरी 2023 में टाटा मोटर्स ने कुल 47987 कारें सेल की हैं। वहीं जनवरी 2022 में कंपनी की कुल 40777 कारें बिकी थीं। तो आज हम बताने वाले हैं टाटा की तीन कारों के बारे में जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे मंहगी कार Bugatti Chiron हुई नीलाम, कीमत को देख अरबपतियों के भी छूटे पसीने

Tata Punch

टाटा की पंच सस्ते में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली एसयूवी कार है। टाटा की इस कार की पिछले महीने जनवरी 2023 में 12006 यूनिट्स सेल होने के बाद टॉप 5 लिस्ट में चौथे नंबर पर आई गई थी। यह कार टाटा मोटर्स की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। दिल्ली में टाटा पंच की शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 9.54 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। मौजूदा समय में यह कार पेट्रोल इंजन के साथ आती है, लेकिन उम्मीद है कि टाटा जल्दी ही इस कार के सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Tata Nexon

टाटा नेक्सन की दिल्ली में कीमत 7.80 लाख रुपये से लेकर 14.30 लाख रुपये एक्स शोरूम की बीच है। आपको बता दें कि इस कार हुंडई क्रेटा और मारुति ब्रेजा को पीछे कर देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जनवरी 2023 में टाटा ने नेक्सन की 15567 यूनिट को बेचा था। यह कार पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आती है और कंपनी जल्द ही इसका सीएनजी वर्जन भी पेश कर सकती है।

Tata Tiago

टाटा की टियागो जनवरी 2023 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। इस हैचबैक कार की टाटा मोटर्स ने पिछले महिने 9032 यूनिट्स को सेल किया था, जो कि जनवरी 2022 के मुकाबले करीब 74 प्रतिशत ज्यादा है। यह कार पेट्रोल के साथ सीएनजी वेरिएंट में आती है, जिस कारण इस कार की वृद्धि में इजाफा देखने का मिला है। इब टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बिक्री के लिए मौजूद है।

ये भी पढ़ें: FIRE-BOLTT, NOISE TWIST और BOAT WAVE EDGE में से कौन सी स्मार्टवॉच है सबसे अच्छी, एक बार में जानें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026