---Advertisement---

जल्द दस्तक दे सकती है पावरफुल नेक्ड बाइक TVS Apache RTR 310, टेस्टिंग के दौरान लीक हुए धाकड़ फीचर्स

TVS Apache RTR 310: टू-व्हीलर सेक्टर के लिए आने वाला कुछ समय काफी अच्छा रहना वाला है। कई बड़ी कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को उतारने के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में नामी मोटरसाइकिल कंपनी टीवीएस का भी नाम है। खबर आ रही है कि टीवीएस जल्द ही अपनी मशहूर अपाचे बाइक सीरीज में एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 10, 2023 4:00 अपराह्न

TVS Apache RTR 310
Follow Us
---Advertisement---

TVS Apache RTR 310: टू-व्हीलर सेक्टर के लिए आने वाला कुछ समय काफी अच्छा रहना वाला है। कई बड़ी कंपनियां अपने धांसू मॉडलों को उतारने के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में नामी मोटरसाइकिल कंपनी टीवीएस का भी नाम है। खबर आ रही है कि टीवीएस जल्द ही अपनी मशहूर अपाचे बाइक सीरीज में एक धाकड़ बाइक लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टीवीएस अपाचे आरटीआर310 (TVS Apache RTR 310) बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

TVS ने जारी किया एक वीडियो

दरअसल टीवीएस ने एक टीजर जारी करके जानकारी साझा की है 6 सितंबर को रेस्टलेसटूप्ले इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस दौरान TVS Apache RTR 310 बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, टीवीएस ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मगर बाइक मार्केट में इसको लेकर काफी हलचल चल रही है।

TVS Apache RTR 310 अनुमानित फीचर्स

टीवीएस की नई अपकमिंग बाइक नेक्ड रोडस्टर डिजाइन के साथ आ सकती है। मगर इसमें फिर भी अपाचे डिजाइन वाला लुक दिया जाएगा। इस बाइक में बड़ा मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया जा सकता है। इस बाइक में फुली डिजिटल टीएफटी स्क्रीन के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ट्विन पॉड एलईडी टेल लाइट्स दी जा सकती है। इसमें ग्रेब रेल्स के साथ स्पिल्ट सीट और स्पोर्ट्स एंगुलर एग्जॉस्ट सिस्टम दिया जा सकता है। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, स्लिपर क्लच, थ्रोटल वायर, ­डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 17 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट व्हील में यूएसडी फ्रंट फोर्क सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिल सकता है।

TVS Apache RTR 310 अनुमानित इंजन

टीवीएस की इस बाइक में 312cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसमें 33. 5bhp की ताकत और 27.3nm का टॉर्क दिया जा सकता है। ये बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। इस बाइक की एक्शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये (नई दिल्ली) हो सकती है। इस बाइक की सीधी टक्कर BMW G 310 R, Bajaj Dominar 400 और Honda CB300R से हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026