---Advertisement---

KTM 390 Duke से टक्कर लेने आएगी TVS Apache RTR 310! टेस्टिंग के दौरान लीक हुए धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स

TVS Apache RTR 310: मशहूर टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में बताया जा रहा है कि टीवीएस एक रॉडस्टर सेगमेंट में एक फ्लैगशिप बाइक पर तेजी से काम कर रही है। खबरों की मानें तो टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 (TVS Apache RTR 310) कंपनी की नई बाइक हो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 23, 2023 12:02 अपराह्न

TVS Apache RTR 310
Follow Us
---Advertisement---

TVS Apache RTR 310: मशहूर टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में बताया जा रहा है कि टीवीएस एक रॉडस्टर सेगमेंट में एक फ्लैगशिप बाइक पर तेजी से काम कर रही है। खबरों की मानें तो टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 (TVS Apache RTR 310) कंपनी की नई बाइक हो सकती है।

TVS Apache RTR 310 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

आपको बता दें कि हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। ऐसे में इसकी लीक हुई जानकारी के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को फुल फेयर्ड लुक में उतारा जाएगा। इसकी लीक हुई जानकारी में बताया गया है कि इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए जाएंगे।

TVS Apache RTR 310 के लीक फीचर्स

दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को आरटीएक्स 310 नाम दे सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ऐसे में इसकी आफिशियल पुष्टि तक इसे अपाचे आरटीआर 310 ही कहा जा सकता है।

इस बाइक की लीक फोटोज के बेस पर कहा जा रहा है कि इसके फ्रंट में ट्विन पोड, टेल लाइट्स के साथ रियर टायर हगर माउंटेड नंबरप्लेट, टर्न इंडीकेटर और स्टाइल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसका रियर लुक पहले से काफी अलग होगा। बताया जा रहा है कि सिंगल पीस हैंडलबार और हैडलाइट्स यूनिट्स दी जाएगी।

TVS Apache RTR 310 का संभावित पावरट्रेन

इस बाइक में 312cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। ये 33.5bhp की ताकत और 27.3nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ आने वाली इस बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। इसके आगे के व्हील में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल चैनल एबीएस की भी सुविधा मिलती है।

फीचर्सTVS Apache RTR 310
इंजन312cc
ताकत33.5bhp
टॉर्क27.3nm

दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को साल के अंत तक या फिर 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.40 लाख से लेकर 2.50 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक का मुकाबला KTM 390 Duke से हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026