---Advertisement---

Simple One से मुकाबला करने आ रहा है TVS iQube ST Electric Scooter, स्टाइलिश लुक के साथ मिल सकता है धाकड़ बैटरी पैक

TVS iQube ST: इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में इस समय काफी अच्छी मांग बनी हुई है। ऐसे में टीवीएस कंपनी भी अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच बताया जा रहा है कि टीवीएस के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के शानदार स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। TVS iQube ST में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 28, 2023 2:09 अपराह्न

TVS iQube ST
Follow Us
---Advertisement---

TVS iQube ST: इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में इस समय काफी अच्छी मांग बनी हुई है। ऐसे में टीवीएस कंपनी भी अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच बताया जा रहा है कि टीवीएस के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के शानदार स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। TVS iQube ST में रेंज से लेकर कमाल के फीचर्स दिए जा सकते हैं। अगर आप टीवीएस के टू-व्हीलर पसंद करते हैं तो आपको एक बार इसकी खूबिया पढ़नी चाहिए।

TVS iQube ST का डिजाइन

TVS iQube ST के डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लीक टूबूलर ढांचा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.56kwh की बैटरी दी गई है। इसमें 4400W का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर एक  बार फुल चार्ज होकर 145KM की रेंज देगा। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82KM प्रति घंटा है। वहीं, ये स्कूटर पूरी तरह से फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लेगा। इसमें 1301mm का व्हीलबेस मिल सकता है। इसका कर्ब वजन 128kg होगा।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

TVS iQube ST के अनुमानित फीचर्स

बताया जा रहा है कि इसके फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसमें 17 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन दी जा सकती है। इसमें एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, डीआरएल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, एंटी थेफ्ट अलार्म, साइड स्टैंड इंडीकेटर और सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

फीचर्सTVS iQube ST
बैटरी4.56kwh
रेंज145KM
टॉप स्पीड82KM
चार्जिंग टाइम4 घंटे

TVS iQube ST की संभावित कीमत

TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला सिंपल वन एनर्जी से हो सकता है। सिंपल वन एनर्जी की रेंज 212KM की है। वहीं, TVS iQube ST स्कूटर को कई कलर ऑप्शन के साथ दिसंबर 2023 में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये हो सकती है। मगर अभी तक इसकी आफिशियल सूचना साझा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026