---Advertisement---

हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

TVS Raider 125 Special Edition: भारत की देसी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस के पास टू-व्हीलर की एक बड़ी रेंज है। ऐसे में कंपनी लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने फेमस मॉडल का एक नया एडिशन लॉन्च किया है। TVS Raider 125 स्पेशल एडिशन में काफी धांसू ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 27, 2023 9:00 पूर्वाह्न

TVS Raider 125 Special Edition
Follow Us
---Advertisement---

TVS Raider 125 Special Edition: भारत की देसी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस के पास टू-व्हीलर की एक बड़ी रेंज है। ऐसे में कंपनी लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने फेमस मॉडल का एक नया एडिशन लॉन्च किया है। TVS Raider 125 स्पेशल एडिशन में काफी धांसू फीचर्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसमें काफी मैकेनिकल बदलाव किए हैं।

TVS Raider 125 Special Edition के नए फीचर्स

टीवीएस ने नई बाइक के हैंडलैंप्स के काउल में बदलाव किया है। इसके साथ ही फ्यूल टैंक में भी बदलाव है। इतना ही नहीं टीवीएस ने नए एडिशन के फैंडर की फ्रंट साइड और इंजन प्लास्टिक गार्ड में सफेद रंग का फिनिश दिया है।

TVS Raider 125 Special Edition की जानकारी

टीवीएस ने इस बाइक को 4 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। नए एडिशन में HMI एक्शन बटन दिया गया है। बाइक के दोनों छोरों पर बटन दिए गए हैं। बाइक के लेफ्ट हैंड पर दिए गए बटन से वॉयस, कमांड दिया जा सकता है। वहीं, राइट हैंड पर दिए गए बटन से मेनू में पहुंचा जा सकता है। इसमें सर्च का बेहतर ऑप्शन दिया गया है। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिड हेलमेट दिया गया है। बाइक में फ्यूल खत्म होने के बाद नेविगेशन फीचर पेट्रोल पंप तक लेकर जाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: 631KM की रेंज और 18 मिनट में 80 फीसदी चार्ज, Hyundai IONIQ 5 EV के सुपर एडवांस फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

TVS Raider 125 Special Edition का पावरट्रेन

इस बाइक में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये बाइक 11.2bhp की ताकत और 11.2nm का टॉर्क दिया गया है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

फीचर्सTVS Raider 125 Special Edition
इंजन124.8cc
ताकत11.2bhp
टॉर्क11.2bhp
गियरबॉक्स5 स्पीड

TVS Raider 125 Special Edition कीमत

आपको बता दें कि टीवीएस की इस बाइक को फिलहाल कोलंबियाई बाजार में पेश किया गया है। इस बाइक की भारतीय रुपये में कीमत देखें तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.51 लाख रुपये होती है। कहा जा रहा है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda City Facelift

मई 14, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026