---Advertisement---

TVS Orbiter V1 Electric Scooter: इस नवरात्रि खरीदना है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर? जानिए टीवीएस के नए मॉडल की 5 खूबियां; खिल उठेगा चेहरा!

TVS Orbiter V1 Electric Scooter: टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो टीवीएस के इस धाकड़ मॉडल को घर लाने पर विचार कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 17, 2026 5:22 अपराह्न

TVS Orbiter V1 Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS Orbiter V1 Electric Scooter: टीवीएस ने बीते फरवरी में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में काफी धूम मचाया। दो पहिया निर्माता ने पिछले महीने जमकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। इस दौरान कंपनी का पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब लोगों की पहली पसंद बनकर निकला। ऐसे में अब कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपना नया टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लॉन्च किया है। अगर आप आगामी चैत्र नवरात्रि के दौरान किसी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस धांसू पर एक मिनट में नजर डाल सकते हैं।

TVS Orbiter V1 Electric Scooter का बैटरी पैकेज

अगर टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पैकेज की बात करें, तो इसे बीएएएस यानी ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ के साथ उतारा गया है। अगर आप इसकी बैटरी खरीदते हैं, तो आपको 84999 रुपये एक्सशोरूम चुकाने होंगे। वहीं, बैटरी के बिना इसका दाम 49999 रुपये एक्सशोरूम हो जाता है। ग्राहक 60 महीनों के लिए 862 रुपये से शुरू होने वाले मासिक प्लान के जरिए बैटरी का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

बैटरी की क्षमता कम

टू व्हीलर कंपनी ने इसमें 1.8kWh का बैटरी पैक शामिल किया है। बैटरी की क्षमता कम होने के कारण यह स्कूटर लगभग 86km की रेंज प्रदान कर सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी को सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

धाकड़ टेक और प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स

कंपनी ने टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई मॉडर्न टेक खूबियां दी गई है। इसमें टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट, 5.5-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, कॉल और मैसेज के अलर्ट, ओटीए अपडेट, चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन का पता लगाने की सुविधा, जियो-फेंसिंग, एंटी थेफ्ट अलर्ट, टो अलर्ट, क्रैश अलर्ट और लाइव लोकेशन शेयरिंग शामिल हैं।

कंफर्ट के लिए कई सुविधाएं

टीवीएस ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में राइडर के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। इसकी सीट लेंथ 845mm लंबी है, जिस वजह से बढ़िया राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही धांसू चेसिस और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील्स, इसमें 290 mm का चौड़ा फ़ुटबोर्ड जोड़ा गया है, इससे ड्राइवर की राइडिंग पॉजिशन काफी बेहतर रहती है।

धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा, टीवीएस ने इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज शामिल किया है। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। साथ ही सुरक्षा के लिए कई खूबियों को जोड़ा गया है। क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें या नहीं?

अगर आप रोजाना इस्तेमाल के लिए या फिर ऑफिस और कॉलेज आने-जाने के लिए किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को ढूंढ रहे हैं, तो टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं। हालांकि, इसकी रेंज काफी कम है, इस वजह से लंबी दूरी के सफर में दिक्कत आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

मार्च 17, 2026

Honda 0 Alpha EV

मार्च 16, 2026

Kawasaki Ninja 300

मार्च 16, 2026

Hyundai Verna 2026

मार्च 15, 2026

Royal Enfield Electric Bike

मार्च 14, 2026

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026