---Advertisement---

TVS RTX 300: 15 अक्तूबर को लॉन्च हो सकती है टीवीएस की पहली एडवेंचर बाइक, बड़ी विंडशील्ड, सुपर परफॉर्मेंस और ढेर सारी एडवांस खूबियां आते ही मचाएंगी तूफान

TVS RTX 300: फेमस टू व्हीलर कंपनी टीवीएस इस फेस्टिव सीजन में अपनी पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। इस बाइक में आकर्षक डिजाइन, दमदार फीचर्स और धाकड़ पावर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 8, 2025 4:14 अपराह्न

TVS RTX 300
Follow Us
---Advertisement---

TVS RTX 300: बाइक मार्केट में टीवीएस की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि टीवीएस आरटीएक्स 300 बाइक में लुभावना लुक पहली नजर में ही आपका दिल चुरा सकता है। इतना ही नहीं, टीवीएस की इस टूर एडवेंचर बाइक का लंबे अरसे से इसलिए इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसमें धमाकेदार एडवांस खूबियों का पैक आने की संभावना है।

TVS RTX 300 की लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल

‘Bikewale’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवीएस आरटीएक्स 300 एडवेंचर बाइक को 15 अक्तूबर 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टीवीएस की आगामी एडवेंचर बाइक का दाम 2.60 लाख से लेकर 2.90 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की संभावना है। मगर अभी तक कंपनी की ओर से कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

टीवीएस आरटीएक्स 300 को घातक बनाएगा यूनिक डिजाइन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपकमिंग टीवीएस एडवेंचर मोटरसाइकिल को इस साल जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। ऐसे में अब कंपनी इसे भारत में उतारने की तैयारी कर रही है। लीक्स के मुताबिक, टीवीएस की इस मोटरसाइकिल में काफी शार्प, बोल्ड और लुभावना लुक देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें बड़ी विंडशील्ड, रियर सेक्शन को काफी स्लिम रखी सकती है। बाइक के साइड पैनल्स पर काफी आकर्षक ग्राफिक्स मिलने की उम्मीद है। बाइक का फ्रंट व्हील 19 इंच और रियर पहिया 17 इंच का रहने की संभावना है।

स्पेक्सटीवीएस आरटीएक्स 300 की लीक डिटेल
इंजन299cc
पावर35bhp
टॉर्क28.5Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

धूम मचाएंगे एडवेंचर बाइक के फीचर्स और इंजन पावर

कई अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीएस की आगामी एडवेंचर बाइक में ढेर सारे एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले, कई राइडिंग मोड्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ सपोर्ट समेत कई अन्य धांसू खूबियां मिलने की उम्मीद है। बाइक में सुरक्षा के लिए एबीएस के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ दमदार सस्पेंशन आने की आशंका है। आगे वाले पहिए पर यूएसडी और रियर व्हील पर मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, बाइक में 299cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। यह 35bhp की ताकत और 28.5Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ धाकड़ परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026