---Advertisement---

Upcoming 7 Seater SUV: Mahindra और Hyundai समेत इन गाड़ियों में मिल सकती हैं 7 सीट्स, देखें लीक डिटेल

Upcoming 7 Seater SUV: कई बड़ी कार कंपनियां अगले साल अपनी नई एसयूवी को मार्केट में पेश करेंगी। इन कारों में 7 सीट्स के साथ काफी कुछ खास मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 19, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Upcoming 7 Seater SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming 7 Seater SUV: साल 2023 समाप्त होने में लगभग डेढ़ महीना रह गया है। ऐसे में सभी बड़ी कंपनियां जिन नए मॉडलों को लॉन्च करना चाहती थी, उन्हें अब तक बाजार में उतार चुकी है। ऐसे में कंपनियों को अब अगले साल का इंतजार हैं। साल 2024 की शुरुआत के साथ ही कई धांसू गाड़ियां मार्केट में दस्तक दे सकती हैं। इस खबर में जानें 5 अपकमिंग 7 सीटर कारे (Upcoming 7 Seater SUV), जो अगले साल बड़ा धमाका कर सकती हैं।

Mahindra Thar 5-door की संभावित डिटेल

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की इस ऑफरोडर एसयूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये गाड़ी काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ सकती है। इस कार में क्रूज कंट्रोल, 7 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री और कई फीचर्स मिल सकते हैं। ये कार 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 15 से 16 लाख रुपये हो सकती है। ये कार अगले साल की शुरुआत में आ सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Mahindra Bolero Neo Plus में मिल सकते हैं ये फीचर्स

महिंद्रा कंपनी की ये कार 7 सीटर होगी। कंपनी इस गाड़ी में रियर में बड़े टेललैंप, नया कलस्टर और नया बंपर दे सकती है। ये कार 9 सीटर के साथ आ सकती है। इसमें 2.2 लीटर का डीजल मिल सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10 से 12 लाख रुपये हो सकती है। ये गाड़ी 2024 में फरवरी में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं है।

Nissan X-Trail की खास जानकारी

निसान की इस अपकमिंग गाड़ी में 7 सीट आ सकती है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस और एडीएएस फीचर मिल सकता है। ये कार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक दे सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 26 से 32 लाख रुपये हो सकती है। ये कार जून 2024 में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Hyundai Alcazar Facelift की लीक डिटेल

हुंडई कंपनी अपनी इस अपकमिंग कार में 7 सीट दे सकती है। इसमें नई ग्रिल, नए हैडलैंप, नए टेललैंप और नया बंपर मिल सकता है। ये एसयूवी ADAS सूइट फीचर के साथ आ सकती है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 17 से 22 लाख रुपये हो सकती है। इस कार को जुलाई 2024 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Force Gurkha 5-door की अनुमानित खूबियां

फोर्स कंपनी इस अपकमिंग ऑफरोडिंग कार को 5 डोर में ला सकती है। इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। ये कार 4WD ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी। इसकी एक्सशोरूम कीमत 15 से 16 लाख रुपये हो सकती है। इसे अगले साल मिड तक बाजार में उतारा जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026