---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire से लेकर Honda Amaze Facelift तक, November में लॉन्च हो सकती हैं 5 बेस्ट गाड़ियां, खरीदने वाले जरुर जानें

Upcoming cars November 2024:नवंबर के महीने में Maruti Suzuki Dzire से लेकर Honda Amaze Facelift तक कई बेहतरीन गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं। आज हम आपको इन 5 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 30, 2024 12:02 अपराह्न

Upcoming cars November 2024
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming cars November 2024: साल अपने अंतिम पड़ाव पर है। नवंबर का महीना शुरु होने वाला है। ऐसे मेंं अगर आप नए साल से पहले कोई कार खरीदना चाहते हैं तो, एक बार इस लिस्ट पर नजर डाल लीजिए। क्योंकि 2024 नवंबर के महीने में कई बेहतरीन गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं। इन कारों का ग्राहकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। (Upcoming cars November 2024) में लॉन्च होने वाली गाड़ियों में New Maruti Suzuki Dzire, Honda Amaze Facelift, MG Gloster Facelift, New Toyota Fortuner और Skoda Kylaq का नाम शामिल है। हांलकि कुछ गाड़ियों की आधिकारिक रुप से लॉन्चिग की तारीख का एलान तो नहीं किय गया है लेकिन, अफवाहें हैं कि, ये गाड़ियां नवंबर के महीने में लॉन्च हो सकती हैं।

New Maruti Suzuki Dzire इस दिन होगी लॉन्च

संभावित फोटो

मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Dzire का 4th जनरेशन अपग्रेड वर्जन New Maruti Suzuki Dzire के रुप में लेकर आ रही है। New Maruti Suzuki Dzire Launch Date का एलान हो गया है। ये 5 सीटर कार 11 नवंबर को पेश होगी। New Maruti Suzuki Dzire को नए लुक के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें Wide Grille, Slender Full LED Headlamps जैसी चीजों को जोड़ा जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें Centre Locking, 6 Airbags, Reverse Parking Sensors जैसी खासियत मिल सकती हैं। New Maruti Suzuki Dzire Price संभावित है। इसे 6.57 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो ये 5 वेरियंट के साथ आ सकती है।

Honda Amaze Facelift का जल्द होगा खत्म इंतजार

संभावित फोटो

Honda कंपनी की नई फेसलिफ्ट Honda Amaze Facelift का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस गाड़ी को भी दिवाली के बाद यानि की नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। Honda New Amaze Price 7.50 लाख से लेकर 10.00 लाख के आस-पास हो सकती है। ये इसकी एक्स शोरुम कीमत है। ये एक Compact Sedan होगी। इसमें Touchscreen infotainment system, digital instrument cluster, connectivity features के साथ 6 Airbag मिल सकते हैं।

MG Gloster Facelift 7 सीटर कार से जल्द उठ सकता है पर्दा

Picture credit google

MG Gloster Facelift भी नवंबर के महीने में लॉन्च हो सकती है। ये 7 सीटर कार होगी। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये गाड़ी MG Gloster का अपग्रेड वर्जन है लेकिन इसका इंटीरियर पूरी तरह से बदला हो सकता है। इसके की-फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS सूट, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड टेलगेट और 360-डिग्री कैमरा जोड़ा जा सकता है। इस गाड़ी को कंपनी 2.0 लीटर के डीजल इंजन के साथ पेश कर सकती है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। लीक खबरों की माने तो इसे 40 लाख से ज्यादा की कीमत में पेश किया जा सकता है।

New Toyota Fortuner नवंबर के महीने में हो सकती है लॉन्च

संभावित फोटो

लग्जरी गाड़ियों में गिने जाने वाली Fortuner का Toyota कंपनी अपडेट वर्जन नवंबर के महीने में ही पेश कर सकती है। New Toyota Fortuner की आधिकारिक लॉन्च डेट का अभी एलान नहीं हुआ है। New-gen Toyota Fortuner Price 33 लाख से लेकर 52 लाख के आस-पास हो सकता है। ये इसकी संभावित कीमत है। ये एक 7 सीटर कार होगी। इस गाड़ी को कंपनी खास इंजन के साथ पेश कर सकती है। लीक खबरों की मानें तो इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है। इसे 48V Mild Hybrid इंजन से जोड़ा जा सकता है। इस महंगी और लग्जरी गाड़ी को भी नवंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Skoda Kylaq Launch Date का हुआ एलान

picture credit google

Skoda Kylaq Launch Date का एलान हो गया है। इस गाड़ी को 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी का टीजर आ गया है। काफी लंबे समय से इसकी टेस्टिंग भी चल रही है। Skoda Kylaq Price 8 लाख के आस-पास हो सकता है। ये इसकी संभावित ऑफ रोडिंग कीमत है। ये पेट्रोल फ्यूल वेरियंट में पेश हो सकती है। इसमें 998 cc का इंजन मिल सकता है। इस गाड़ी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

नवंबर के महीने में ये गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं। इनमें से कुछ की लॉन्च डेट का एलान हो गया है तो कुछ के लॉन्च होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026