---Advertisement---

Upcoming Electric Bikes in 2025: Ola Adventure के साथ ये 4 इलेक्ट्रिक बाइक ले सकती हैं ग्रैंड एंट्री, जानें डिटेल्स

Upcoming Electric Bikes in 2025: साल 2025 में Ola Adventure बाइक के साथ 4 और इलेक्ट्रिक बाइक धमाल मचा सकती हैं। इस खबर में जानिए इनकी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 23, 2024 8:45 पूर्वाह्न

Upcoming Electric Bikes in 2025
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Electric Bikes in 2025: साल 2025 में कई इलेक्ट्रिक बाइक अपनी खूबियों के दम पर लोगों को आकर्षित कर सकती हैं। 2025 अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक (Upcoming Electric Bikes in 2025) की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें Ola Adventure, Ultraviolette Concept X, Okinawa Oki100, Royal Enfield Flying Flea C6 और Royal Enfield Himalayan Electric बाइक शामिल है। चलिए नीचे खबर में इनके बारे में ज्यादा जानकारी जानते हैं।

Upcoming Electric Bikes in 2025 Ola Adventure की लीक डिटेल

Ola Adventure इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें शार्प फ्रंट ब्रेक और बड़ी विंडस्क्रीन मिल सकती है। इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। इसमें बढ़िया रेंज के साथ कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इसे मिड 2025 तक बाजार में लाया जा सकता है।

Ultraviolette Concept X Upcoming Electric Bikes in 2025 की जानकारी

Ultraviolette Concept X इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें काफी लुभावना स्टाइल देखने को मिलेगा। खबरों में बताया जा रहा है कि यह बाइक सिंगल चार्ज पर 155KM की रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Okinawa Oki100 की अनुमानित खूबियां

अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक की लिस्ट में Okinawa Oki100 का नाम भी आता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में डबल डिस्क ब्रेक के साथ ट्यूबलेस टायर मिल सकते हैं। इसकी संभावित रेंज 150KM होने की खबर है। साथ ही इसमें 100KM की टॉप स्पीड दी जा सकती है। यह बाइक 2025 के मिड में बाजार में दस्तक दे सकती है।

Royal Enfield Flying Flea C6 की लीक खबर

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक Royal Enfield Flying Flea C6 में ड्यूल चैनल एबीएस के साथ डबल डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। यह बाइक सिंगल चार्ज पर 200KM की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसे 2025 के आखिर में लाया जा सकता है।

Royal Enfield Himalayan Electric में मिल सकती है इतनी रेंज

नामी बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड Royal Enfield Himalayan Electric बाइक को काफी यूनिक स्टाइल के साथ पेश कर सकती है। इसकी कीमत 7 से 8 लाख रुपये हो सकती है। इसमें दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लंबी रेंज आने की उम्मीद है। इस बाइक को 2025 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

इन इलेक्ट्रिक बाइक के लिए करना होगा इंतजार

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर ऊपर बताई गई सारी जानकारी संभावना पर आधारित है। इनके बारे में कुछ भी किसी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026