---Advertisement---

Upcoming Electric Two Wheelers in India: 2024 में Honda, TVS और Suzuki समेत कई कंपनियां लाएंगी नए मॉडल, आप कौन सा खरीदेंगे?

Upcoming Electric Two Wheelers in India: 2024 में होंडा, टीवीएस और सुजुकी समेत कई कंपनियां धाकड़ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन लॉन्च करेंगे। देखें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2023 6:36 अपराह्न

Upcoming Electric Two Wheelers in India
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Electric Two Wheelers in India: साल 2024 में इलेक्ट्रिक दो पहिया सेक्टर में काफी धमाकेदार मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इनमें होंडा, टीवीएस और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के नए मॉडल भी शामिल हैं। जानें 2024 में कौन से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।

Honda Activa Electric की संभावित डिटेल

होंडा कंपनी एक्टिवा स्कूटर के साथ दो पहिया सेगमेंट में काफी आगे बनी हुई है। ऐसे में अब जापानी कंपनी जल्द ही एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार लाने की तैयारी कर रही है। होंडा मार्च 2024 तक अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

TVS iQube ST EV की लीक डिटेल

टीवीएस कंपनी iQube ST EV को 2024 के मिड तक लॉन्च कर सकती है। इसमें 145KM की रेंज के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक टीवीएस की ओर से कोई भी ऑफिशियल सूचना नहीं है।

Suzuki Burgman Electric की लीक जानकारी

सुजुकी कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक नया ईवी स्कूटर उतार सकती है। इसमें तगड़ा स्टाइल और बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसे अगस्त 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Updated Hero Vida V1 Pro की संभावित डिटेल

हीरो Vida V1 Pro का नया वेरिएंट 2024 के आखिर तक बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन के साथ कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। स्कूटर 110KM की रेंज के साथ 2024 मिड तक पेश हो सकता है। मगर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Ather 450 Apex की लीक जानकारी

Ather कंपनी जल्द ही एक ट्रांसपेरेंट ईवी स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। इसमें डबल बैटरी पैक के साथ 150KM की रेंज दी जा सकती है। स्कूटर में 100KM की टॉप स्पीड मिल सकती है। ये मार्च 2024 तक पेश हो सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।        

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026