---Advertisement---

Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स, खरीदने से पहले जानें कौन है बेहतर विकल्प?

Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak: क्या आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस खबर पर गौर करना चाहिए। जानें इनमें से कौन सा विकल्प आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 26, 2023 1:10 अपराह्न

Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak
Follow Us
---Advertisement---

Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने काफी धूम मचा रखी है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों में मिलने वाली बेहतर रेंज और इसके खास फीचर्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। साल 2023 खत्म होने से पहले अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर से एक अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। इस आर्टिकल में दो दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटरों Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak के बीच अंतर से आप अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। देखें अंतर।

Vida V1 Pro के फीचर्स

हीरो विडा का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ढेर सारी खूबियों से लैस है। ये सिंगल वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें एपरॉन माउंटेड एलईडी हैडलैंप, स्मॉल स्मोक्ड वाइजर, एलईडी टर्न इंडीकेटर, ग्रेब रेल के साथ स्प्लिट सीट सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसमें 26 लीटर का बूटस्पेस दिया है।

इस स्कूटर में कमाल की ग्रेडबिलिटी दी गई है। इसमें क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। टचस्क्रीन डिस्प्ले में असिस्टेंस पार्किंग और दस्तावेज सुरक्षित रखने का विकल्प मिलता है। इसमें नेविगेशन के साथ कई सारे कंट्रोल भी मिलते हैं। साथ ही इमरजेंसी अलर्ट और की फॉब जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vida V1 Pro का बैटरी पैक

इसमें 3.94kwh की रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। ये सिंगल चार्ज पर 165KM की रेंज देती है। हालांकि, इसकी रियल वर्ल्ड रेंज (RWR) 110KM ही है। इसमें 3900वाट की मोटर दी गई है। इसके फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। ये 80KM की टॉप स्पीड देता है और 3.2 सेकेंड में 40KM की रफ्चार पकड़ लेता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 125900 रुपये (नई दिल्ली) है।

Bajaj Chetak की खासियत

बजाज कंपनी का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से कम नहीं है। कंपनी ने इसमें 2 वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शन्स दिए हैं। इसमें white, pink, black, yellow, red और blue रंग शामिल है। स्कूटर में शीट मैटल बॉडी पैनल दिया गया है। फ्रेश लुक के साथ एलईडी लाइटिंग और टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसमें फ्लश फिटिड एक्सटीरियर दिए गए हैं। स्कूटर में ब्लूटूथ एनेबल फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है।

Bajaj Chetak Price

बजाज ने इसमें 3800वाट की इलेक्ट्रिक मोटर दी है। इसमें 3kwh की बैटरी पैक दी गई है, जोकि IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें स्पोटर्स और इको मोड्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 108KM की रेंज देता है। इसे स्टैंडर्ड 5A चार्जर से चार्ज करने पर 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें इंटेलीजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (IBMS) मिलता है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 120000 रुपये (दिल्ली) है।

फीचर्सVida V1 Pro की डिटेलBajaj Chetak की डिटेल
मोटर3900W3800W
बैटरी3.94kwh3kwh
रेंज110KM108KM
टॉप स्पीड80KM63KM

Vida V1 Pro vs Bajaj Chetak में कौन बेहतर

Vida V1 Pro में रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन मिलता है। स्कूटर की रेंज अच्छी है। साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, Bajaj Chetak में 108KM की टेस्टेड रेंज मिलती है। इसका इंस्ट्रूमेंट कलस्टर काफी मॉर्डन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026