---Advertisement---

Viral Video: नेता-अभिनेताओं की फेवरेट Mahindra Scorpio N को मिला बड़ा सम्मान, आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर कर कही अहम बात

Viral Video: Mahindra Scorpio N के एक वीडियो को आनंद महिन्द्रा ने शेयर करते हुए बड़ी बात लिखी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 7, 2024 2:32 अपराह्न

Viral Video99
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अकसर प्रेरणा दायक वीडियो तो शेयर करते ही हैं, इसके साथ ही लोगों की काफी मदद भी करते हैं। यही कारण है कि, आनंद महिन्द्रा जैसे ही कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर डालते हैं वो वायरल होने लग जाता है और लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आने लग जाती हैं। एक बार फिर से आनंद महिन्द्रा का एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। ये पोस्ट उन्हीं की ही कार Mahindra Scorpio N से जुड़ा हुआ है।

आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया Mahindra Scorpio N का वीडियो

Mahindra Scorpio N से जुड़ा एक पोस्ट आनंद महिन्द्रा ने अपने एक्स अकाउंट anand mahindra से शेयर किया है। इसके साथ ही इसे अब तक का सबसे गौरवान्वित पल बताया है। इस वीडियो में एक स्कॉर्पियों कार तिरंगे को छत पर लहराते हुए एक हवाई जहाज से आगे-आगे लीड करती हुई चल रही है। ये वो ही हवाई जहाज है जिसमें सवार होकर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप की विजयी ट्रॉफी के साथ भारत पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों के सम्मान में कई गाड़ियों की परेड इस हवाई जहाज के साथ निकली थी, उनमें से एक कार महिन्द्रा की Mahindra Scorpio N थी। ये कार आगे- आगे चल रही थी। यही वजह है कि, आनंद महिन्द्रा ने इसे अब तक सबसे गौरवान्वित पल अपनी कार के लिए बताया है।

Viral Video देख लोग कर रहे तारीफ

इस कार के वीडियो को आनंद महिन्द्रा ने 7 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 75 हजार व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, ये गाड़ी भारतीय ऑटो मार्केट को लीड करती है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे ड्रीम कार बता रहे हैं। इस तरह इंटरनेट यूजर्स की काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं इस पर देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026