---Advertisement---

700km की रेंज से गर्दा उड़ाने आ रही Volkswagen ID.7 Electric Car, फीचर्स को देख दुश्मनों को लगी मिर्च

Volkswagen अपनी एक नई इलेक्ट्रिक सेडान कार ID.7 को लॉन्च करने की योजना बना रही है और यह कार एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 700 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 19, 2023 12:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen ID.7: जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen अपनी एक नई इलेक्ट्रिक सेडान कार ID.7 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार होगी और एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 700 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। ये इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट्स प्रो और प्रो एस में जल्द ही लॉन्च की जाएगी। इस सेडान कार को कंपनी ने वेगास में आयोजित हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 में पेश किया था। तो आइए जानते हैं इस कार की सभी स्पेसिफेकेशन के बारे में।

ये भी पढ़ें: बिना पेट्रोल-डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक के 3 सेकेंड में गोली बन जाती है Quantino Twentyfive कार, 2000KM की रेंज से काटती है बवाल

Volkswagen ID.7 की स्पेसिफिकेशन

Volkswagen ID.7 Pro

अपकमिंग Volkswagen ID.7 Pro सेडान कार को दो 77kWh और 82kWh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 617km (WLTP) की ड्राइविंग रेंज दे पाएगा।

Volkswagen ID.7 Pro

Volkswagen ID.7 Pro S मॉडल में Pro वेरिएंट के मुकाबले बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। इस वाले मॉडल की बैटरी को एक बार चार्ज करने WLTP के अनुसार 700km  तक का सफर आसानी से कर पाएगा। यह इलेक्ट्रिक कार 6 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

Volkswagen ID.7 के फीचर्स

Volkswagen ID.7 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें सभी मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्लीक ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेड-अप डिस्प्ले दिया जा सकता है। सीट में मसाज ऑप्शन और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी। इनके अलावा पैनोरमिक सनरूफ भी इसमें मिलेगी।  इस कार को मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स आर्किटेक्चर (MEB) पर तैयार किया जाएगा।

Volkswagen ID.7 की लॉन्चिंग

Volkswagen ने इंडिया में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है और यह इलेक्ट्रिक सेडान कार इस साल में चीन और यूरोप और लॉन्च की जा सकती है। आपको बता दें कि इस कार के दोनों ही मॉडल में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: इन दमदार फीचर्स से महंगी गाड़ियों को ठेंगा दिखाएगी Tata Altroz CNG कार, खासियतों को देख खरीदने का करेगा मन

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026