---Advertisement---

Volkswagen Taigun vs Kia Seltos में से किस कार को मिली है ज्यादा सेफ्टी रेटिंग, खरीदने से पहले जानें फीचर्स में अंतर

Volkswagen Taigun vs Kia Seltos: नए साल से पहले नई कार खरीदने की तैयारी है तो पहले इस खबर पर ध्यान दीजिए। यहां पर आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 10, 2023 1:06 अपराह्न

Volkswagen Taigun vs Kia Seltos
Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen Taigun vs Kia Seltos: भारतीय कार बाजार में एक से बढ़कर एक कार उपलब्ध है। किसी नई कार को लेने से पहले समझ नहीं आता है कि कौन सी गाड़ी बेहतर रहेगी। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको यहां पर अच्छी जानकारी मिल सकती है। इस न्यूज में हम दो कारों फॉक्सवैगन टाइगुन और किआ सेल्टॉस (Volkswagen Taigun vs Kia Seltos) के बीच अंतर कर रहे हैं। इससे आपको नई कार लेने में थोड़ी आसानी हो सकती है। देखिए डिटेल।

Volkswagen Taigun में मिलते हैं शानदार सेफ्टी फीचर्स

फॉक्सवैगन टाइगुन एक शानदार कार है। कार का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी हैडलैंप, प्लास्टिक क्लेडिंग, व्हील आर्चीज, एलईडी टेललाइट्स मिलती है। गाड़ी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिक सनरुफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कार में 1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 2 एयरबैग्स, मल्टी कोलिजन ब्रेक्स, हिल होल्ड असिस्ट, ESC जैसी खूबियां दी गई है। ये एक सेफ कार है और इसे ग्लोबल NCAP कार क्रैश सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1161900 रुपये दिल्ली है।

Kia Seltos भी है दमदार खूबियों से लैस

किआ मोटर्स की इस फेमस कार में स्लीकर डिजाइन के साथ धांसू खूबियां दी गई हैं। इस एसयूवी में एलईडी हैडलैंप के साथ एलईडी लाइट बार और एलईडी टेललैंप मिलता है। गाड़ी में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पैनॉरमिक सनरुफ, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंडॉएड ऑटो और लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है।

इसमें 15 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 6 एयरबैग्स, 3 पाइंट सीट बेल्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट जैसी खूबियां देखने को मिलती है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे कार क्रैश सेफ्टी रेटिंग में 3 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1089900 रुपये दिल्ली है।

फीचर्सVolkswagen Taigun की डिटेलKia Seltos की डिटेल
इंजन1 लीटर1.5 लीटर
ताकत115bhp158bhp
टॉर्क175nm253nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल6 स्पीड मैनुअल

इसका रखें खास ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि इस खबर में सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से बताया गया है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद के साथ ही अच्छे एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026