---Advertisement---

खत्म हुआ इंतजार! हाईफाई फीचर्स के साथ Harley Davidson X440 का धमाका, जानिए सबसे सस्ती बाइक की खूबियां

Harley Davidson X440: इंटरनेशनल ऑटो मार्केट की फेमस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिल को लेकर काफी क्रेज पैदा कर चुकी है। ऐसे में इस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। Harley Davidson X440 बाइक को 3 जुलाई 2023 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 3, 2023 1:39 अपराह्न

Harley Davidson X440
Follow Us
---Advertisement---

Harley Davidson X440: इंटरनेशनल ऑटो मार्केट की फेमस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिल को लेकर काफी क्रेज पैदा कर चुकी है। ऐसे में इस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। Harley Davidson X440 बाइक को 3 जुलाई 2023 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि भारतीय बाजार में कंपनी की ये सबसे सस्ती बाइक होगी। आपको बता दें कि इस बाइक को हीरो मोटोकॉर्प ने तैयार किया है। हीरो और हार्ले की ये बाइक दोनों कंपनियों की साझेदारी की पहली बाइक है। इस बाइक का डिजाइन काफी दमदार और इंजन भी काफी ताकतवर होने की संभावना की जा रही है।

Harley Davidson X440 की संभावित खास खूबियां

आपको अगर नहीं पता है तो आपको बता दें कि हार्ले ने इसके लॉन्च से पहले इसका एग्जॉस्ट नोट रिवील किया था। इसे प्रीमियम बाइक सेगमेंट में पेश किया जाएगा। बाइक में टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक दिया जाएगा। साथ ही राउंड शेप वाले एलईडी हैडलैंप्स, टेललैंप्स, टर्न इंडीकेटर, सिंगल पीस सेटअप, मिरर्स, वाइड हैंडलबार, डिजिटल कंसोल, राउंड शेप वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, डुअल चैनल एबीएस और डिस्क्र ब्रेक दिया जा सकता है।

फीचर्सHarley Davidson X440
इंजन440cc
ताकत35bhp
टॉर्क30nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

Harley Davidson X440 की हो सकती है इतनी कीमत

इस बाइक में फ्रंट साइड में इंर्वेटेड शॉक और रियर साइड पर ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। हार्ले की इस बाइक में 440cc का सिंगल सिलेंडर दिया जाएगा। इस बाइक में 35bhp की ताकत और 30nm का टॉर्क दिया जाएगा। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये हो सकती है। इस मोटरसाइकिल का मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बजाज ट्रॉयंफ, होंडा और टीवीएस से हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026