Hyundai Exter Knight Edition : हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन 12 अगस्त 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। ये एक सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जो अपने बोल्ड ‘ऑल-ब्लैक’ लुक के साथ आयी है। इसे स्पोर्टी और प्रीमियम इंटीरियर सबसे अलग बनाता है। ये एक बजट फ्रेंडली कार है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें कई खास फीचर्स मिल रहे हैं। अगर आप इसे 5 सीटर कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ जानें।
Hyundai Exter Knight Edition में क्या मिल रहा सबसे हटकर?
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन में सबसे हटकर ‘डार्क ‘एन’ स्पोर्टी’ कॉस्मेटिक मेकओवर है। इसके फ्रंट में मैट ब्लैक हुंडई लोगो और ‘EXTER’ बैजिंग दी गई है। इस एसयूवी के ऑल-ब्लैक 15-इंच अलॉय व्हील्स के अंदर चमकदार लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स लगे हैं। जिसके कारण ये सबसे हटकर दिख रही है। इसका इंटीरियर पूरी तरह से ब्लैक है। इसके एसी वेंट्स, स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर ब्रास फिनिश सबसे स्पेशल बनाती है। रात में इसका एम्बर फुटवेल लाइटिंग इसे सबसे अलग बनाता है। ये गाड़ी मैनुअल वेरिएंट और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आयी है। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें किसी भी तरह का मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी एक्सटर की तरह ही इसमें इंजन और अन्य मकैनिकल फीचर्स मिल रहे हैं।
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन एसयूवी का इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस
इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 83 PS की पावर और 113.8 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, सीएनजी वेरियंट 69 PS की पावर और 95.2 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरियंट में ये कार 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, सीएनजी वेरियंट में 27 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकती है। ये गाड़ी 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मिल रहे हैं।
Hyundai Exter Knight Edition की कीमत
हुंडई एस्टर नाइट एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 8.13 लाख से लेकर 9.60 लाख के आस-पास है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है। 10 लाख के अंदर आने वाली ये एसयूवी वरदान साबित हो सकती है।
