---Advertisement---

Toyota Innova Hycross Facelift में स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन के साथ क्या मिल सकता है यूनिक? जानें लीक फीचर्स

Toyota Innova Hycross Facelift : टोयोटा इनोवा हाईक्रोस फेसलिफ्ट बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। इस 7 सीटर को कंपनी बड़े अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2026 3:50 अपराह्न

Toyota Innova Hycross Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Innova Hycross Facelift: अगर आप किसी प्रीमियम और लग्जरी 7 सीटर कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा थम जाएं। क्योंकि टोयोटा इनोवा हाईक्रोस का फेसलिफ्ट वर्जन आ रहा है। इसके पावरफुल इंजन और मजूबत बॉडी के कारण लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस गाड़ी की रिसेल वैल्यू भी बहुत अच्छी है। हाईक्रोस के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। चलिए आपको बताते हैं, इस अपकमिंग कार में क्या नया मिल सकता है? हालंकि अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में ये काफी छायी हुई है।

Toyota Innova Hycross Facelift  कार में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं?

टोयोटा इनोवा हाईक्रोस फेसलिफ्ट में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें 12-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिल सकता है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओटोमन सीट्स के साथ कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं। इसमें कंपनी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ नए स्लीक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दे सकती है। खबरों की मानें को कंपनी अपनी इस 7 सीटर गाड़ी में इथेनॉल-ब्लेंडेड (E85) फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का विकल्प दे सकती है। इस गाड़ी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए लेवल 2 ADAS मिल सकता है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रोस फेसलिफ्ट के इंजन में क्या होगा बड़ा बदलाव?

खबरों की मानें तो, टोयोटा इनोवा हाईक्रोस फेसलिफ्ट में कंपनी किसी भी प्रकार के मैकेनिकल बदलाव नहीं करेगी। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इस कार में e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। वहीं, ये गाड़ी 23 किमी तक का माइलेज दे सकती है।

Toyota Innova Hycross Facelift की अनुमानित कीमत

अभी तक टोयोटा इनोवा हाईक्रेस फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, इस कार को कंपनी मौजूद हाईक्रोस से 1 लाख के आस-पास ऊपर की कीमत में उतार सकती है। हाईक्रोस फेसलिफ्ट की संभावित कीमत 27.30 लाख से लेकर 32.80 लाख के आस-पास हो सकती है।इस गाड़ी का मुकाबला ऑटो मार्केट में किया कार्निवल, मारुति सुजुकी इनविक्टो जैसी 7 सीटर गाड़ियों से होगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026