---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo और Mahindra Bolero में से किसके इंजन और माइलेज में है ज्यादा दम, यहां देखें छोटे लेकर बड़े अंतर

इस आर्टिकल में दो एसयूवी कारों के बीच कंपैरिजन किया गया है और ये दोनों कारें एक ही कंपनी Mahindra & Mahinda की हैं। इसमें पहली Mahindra Bolero Neo है और दूसरी नई Mahindra Bolero है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 11, 2023 4:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo vs Mahindra Bolero 2023: भारतीय कार मार्केट में कई SUV कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं लेकिन हम इस आर्टिकल में दो एसयूवी कारों के बीच कंपैरिजन करने वाले वाले हैं। ये दोनों कारें एक ही कंपनी की हैं, जिसमें पहली है Mahindra Bolero Neo और दूसरी नई Mahindra Bolero 2023 है। बता दें कि Mahindra Bolero Neo को इस साल जनवरी के महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी ने हाल ही में Bolero 2023 को BS6 वर्जन में अपग्रेड कर मार्केट में उतार दिया है। तो देखिए दोनों SUV कारों का कंपैरिजन और जानें इन दोनों गाड़ियों की पूरी डीटेल्स।

ये भी पढ़ें: साइकिल जैसी दिखने वाली Eunorau Flash Electric Bike ऐसे ही नहीं कही जाती रेंज की किंग, देखते ही हो जाएंगे फिदा

दोनों कारों की स्पेसिफिकेशन

बात करें दोनों कारों की स्पेसिफिकेशन की तो Mahindra Bolero Neo 1.5 लीटर के mHawk100 डीजल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 100BHP का मैक्स पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। तो दूसरी और नई Mahindra Bolero 2023 में इसके इंजन को थोड़ा अपडेट किया गया है। इस नए मॉडल में 1.5 लीटर का mHawk75 BS6 इंजन दिया गया है जो कि 75Bhp की पावर के साथ में 210Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

CarsMahindra Bolero NeoMahindra Bolero 2023
Engine1493CC mHAWk1001493CC mHAWK 75 BSVI
Power100bhp74.96bhp
Torque260Nm210Nm
Transmission & Mileage5 Speed Manual & 17.29 kmpl5 Speed Manual & 16.0 kmpl
FeaturesPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Fog Lights – Front, Alloy Wheels, Multi-function Steering WheelPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Driver Airbag, Passenger Airbag, Wheel CoversFog Lights – Front

 

दोनों कारों के लुक्स और डिजाइन

Mahindra Bolero Neo एडिशन के लुक को अलग दिखाने के लिए LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, फॉग लैंस, रूफ रेल और इसके व्हील में डीप सिल्वर शेड दिया गया है। इसका डिजाइन और लुक नॉर्मल Bolero से अलग है। Mahindra Bolero Neo के एक्सटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं नई Mahindra Bolero 2023 के लुक और डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है और इसमें नया ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और डायमंड-कट अंडर-गार्ड को भी जोड़ा गया है। इसका फ्रंट लुक पहले से ज्यादा ट्रेंडी और अट्रेक्टिव हो गया है।

कितनी इन दोनों कारों की कीमत

Mahindra Bolero Neo पांच अलग-अलग वेरिएंट N4, N8, N10, N10 लिमिटेड एडीशन और N10 ऑप्शन में लॉन्च की गई है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत 9.63 लाख रुपये से लेकर 12.14 लाख रुपये एक्स शोरूम है। तो वहीं नई Mahindra Bolero 2023 की कीमत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 10.79 लाख रुपये एक्स शोरूम, दिल्ली में उपलब्ध है और इसे B4, B6 व B6 Opt में पेश किया है।

ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे पेट्रोल बाइक! Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक मचा रही है तहलका, शानदार हैं इसके फीचर्स

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026