---Advertisement---

साइकिल जैसी दिखने वाली Eunorau Flash Electric Bike ऐसे ही नहीं कही जाती रेंज की किंग, देखते ही हो जाएंगे फिदा

अमेरिकी कंपनी Eunorau ने अपनी नई ई-बाइक Eunorau Flash को लॉन्च कर दिया है और यह इलेक्ट्रिक बाइक दिखने में किसी साइकिल की तरह लगती है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 11, 2023 12:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eunorau Flash: अमेरिकी कंपनी Eunorau ने अपनी नई ई-बाइक Eunorau Flash (यूनोरो फ्लैश) को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक दिखने में किसी साइकिल की तरह लगती है और ये एक ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से काफी ईको-फ्रेंडली भी मानी जा रही है। इस बाइक में दी गई बैटरी इसे सिंगल चार्ज पर 350किमी की रेंज देती है। मौजूदा समय में ईवी का चलन काफी ज्यादा बढ़ रहा है और यह पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा है। तो आइए इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में पूरी डीटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे पेट्रोल बाइक! Kratos R इलेक्ट्रिक बाइक मचा रही है तहलका, शानदार हैं इसके फीचर्स

Eunorau Flash की बैटरी और रेंज

Eunorau Flash को तीन अलग-अलग वेरिएंट Flash Lite रियर ड्राइव, Flash मिड ड्राइव और Flash AWD में कंपनी ने लॉन्च किया है और इन सभी वेरिएंट में 2808 Wh की LG बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 180किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है और इस बाइक में थ्रोटल के साथ पैडल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने पर यह बाइक 350 किमी तक चलाई जा सकता है। इसकी बैटरी को केवल 3-4 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है।

E-BikeEunorau Flash
Range180Km & 350 with Paddle
Battery2808 Wh
Charging Time3-4Hours
Motor750W & 1000W

 

Eunorau Flash में दी गई है ये मोटर

वहीं इसके इसके एंट्री लेवल मॉडल फ्लैश लाइट में 750W का रियर ड्राइव मोटर लगाया गया है, तो वहीं इसके फ्लैश AWD में दो 750W की मोटर दी गई हैं। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट स्टैंडर्ड फ्लैश में 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। फिलहाल ये बाइक अमेरिका में ही लॉन्च की गई है लेकिन कंपनी इस ई-बाइक को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर सकती है।

Eunorau Flash के फीचर्स

Eunorau Flash सीरीज की सभी ई-बाइक्स में एक LCD स्क्रीन दी गई है जिसमें बैटरी लेवल, ट्रिप मीटर और डिस्टेंस जैसी सभी जानकारियां मिलती हैं। इसके साथ ही इसमें कॉल और मैसेज के लिए ब्लूटूथ के साथ में फोन सिंक जैसी फैसिलिटी भी मिलती है। इस ई-बाइक का कुल वजन 42kg है और इसमें एंटी थेफ्ट फीचर भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Maruti Brezza के ये खास फीचर्स Maruti Fronx में ढूंढने से भी नहीं मिलेंग? खरीदने की सोच रहे हैं तो जरुर देख लें

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026