---Advertisement---

5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

New Mahindra SUV: भारत की देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अक्सर अपनी मजबूत कारों की वजह से चर्चा में रहती है। महिंद्रा अपनी कारों में काफी शानदार लुक और दमदार पावरट्रेन देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी तेज गति से बढ़ रही है तो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2023 6:19 अपराह्न

New Mahindra SUV
Follow Us
---Advertisement---

New Mahindra SUV: भारत की देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अक्सर अपनी मजबूत कारों की वजह से चर्चा में रहती है। महिंद्रा अपनी कारों में काफी शानदार लुक और दमदार पावरट्रेन देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी तेज गति से बढ़ रही है तो महिंद्रा भी इसमें अपना योगदान दे रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा की एक जबरा इलेक्ट्रिक कार (New Mahindra SUV) को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी Born Electric सेगमेंट के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काफी तेजी से काम कर रही है। इस कार का नाम Mahindra BE 05 हो सकता है।

Mahindra BE 05 की खास जानकारी

आपको बता दें कि महिंद्रा ने Born Electric सेगमेंट में BE 05, BE 07 और BE 09 मॉडल को बीते साल प्रदर्शित किया है। दावा किया जा रहा है कि बोर्न इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इन सभी इलेक्ट्रिक कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस कार की लंबाई 4300mm और 2775mm का व्हीलबेस दिया गया है।

ये भी पढ़ें: स्मार्ट चाबी वाले फीचर्स के साथ Honda Dio H का धमाका, अब Hero Xoom और Suzuki Access का क्या होगा!

Mahindra BE 05 के अनुमानित फीचर्स

इस कार में नया स्टीयरिंग व्हील और अपहोल्ट्री मोड दिया जा सकता है। इस कार में आकर्षक फ्रंट कर्व्ड दिया गया है। इस कूप एसयूवी में सी डिजाइन के एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप, स्कल्प्टेड बोनट और सपोर्टी अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें कैमरा बेस्ड रियर मिरर, फैक्ट्री फिटेड सनरूफ, कूप लाइन वाली रुफलाइन, एक आलीशान टेल गेट और एलईडी टेल लाइट्स दी गई है। इसमें सेमी एक्टिव सस्पेंशन और एडीएएस के साथ ड्राइव मोड दिया गया है।

Mahindra BE 05 का संभावित पावरट्रेन

दावा किया जा रहा है कि इस कार में सिंगल मोटर और डबल मोटर जैसे दो विकल्प दिए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो महिंद्रा इसमें 60 से 80kwh बैटरी पैक दे सकती है। इतनी क्षमता पर ये 228bhp की ताकत और 282nm का टॉर्क मिल सकता है। ये कार सिर्फ 5.6 सेकेंड में ही 100km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। इस कार को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की कीमत 12 से 16 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ उतारा जा सकता है। इस कार का मुकाबला एमजी एस्टर और हुंडई क्रेटा से हो सकता है। महिंद्रा ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: बजट रेंज में तहलका मचाने आ रहा है Redmi 12 Smartphone, 50MP कैमरा देगा iPhone 14 को कड़ी टक्कर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026