---Advertisement---

क्या Maruti Suzuki e-Vitara कर पाएगी Hyundai, Tata और Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला? धाकड़ रेंज के साथ तहलका मचाएंगे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki e-Vitara: आगामी मारुति सुजुकी ई-विटारा कार में आकर्षक डिजाइन के साथ काफी दमदार रेंज मिलने की संभावना है। साथ ही इलेक्ट्रिक कार में हाईटेक सेफ्टी खूबियां आने की भी उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 25, 2025 4:46 अपराह्न

Maruti Suzuki e-Vitara
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki e-Vitara: नामी कार मेकर मारुति सुजुकी इन दिनों अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले काफी टाइम से कई लीक्स सामने आ चुकी हैं कि अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा में धांसू रेंज के साथ लुभावने फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। ऐसे में अब ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद के हंसलपुर में मारुति सुजुकी के पहले ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल ई-विटारा को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि कार निर्माता जल्द ही अपनी पहली ईवी कार को लॉन्च कर सकती है।

Maruti Suzuki e-Vitara Launch Date

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी ई-विटारा की लॉन्च डेट 2 सितंबर 2025 रह सकती है। मगर अभी तक मारुति सुजुकी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Maruti Suzuki e-Vitara Price

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी ई-विटारा की कीमत 20 से 25 लाख रुपये एक्सशोरूम के करीब रह सकती है। वहीं, कई अन्य लीक्स में मारुति सुजुकी ई-विटारा की कीमत को लेकर भिन्न-भिन्न जानकारी सामने आ रही है।

मारुति सुजुकी ई-विटारा में मिल सकते हैं हाईटेक फीचर्स

इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पहले से ही Hyundai, Tata Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। ऐसे में आगामी Maruti Suzuki e-Vitara का सीधा मुकाबला इन कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों के साथ होने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी ई-विटारा में काफी यूनिक एक्सटीरियर देखने को मिल सकता है। एलईडी हेडलाइट के साथ एलईडी टेललैंप और एलईडी फॉगलैंप दिया जा सकता है। कार के इंटीरियर में ब्लैक एंड ग्रे कलर का डैशबोर्ड और लैदरेट सीट्स दी जा सकती हैं। इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस कनेक्टिविटी, एबियंट लाइटिंग, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर वेंटिलेटिड सीट्स समेत कई खूबियां जोड़ी जा सकती हैं।

स्पेक्समारुति सुजुकी ई-विटारा की संभावित डिटेल्स
बैटरी49kWh और 61kWh
रेंज500KM
पावर172bhp
टॉर्क220Nm
गियरबॉक्सऑटोमैटिक
टॉप स्पीड180KMPH

मारुति सुजुकी ई-विटारा में मिल सकती हैं पावरफुल रेंज

कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग Maruti Suzuki e-Vitara में 49kWh और 61kWh बैटरी मिल सकती है। इसकी बड़ी बैटरी सिंगल चार्ज पर 500KM से ज्यादा की रेंज मिलने की संभावना है। यह 172bhp की ताकत और 220Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। कार में सुरक्षा के लिए ऑल डिस्क ब्रेक, 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी और लेवल-2 ADAS पैक आने की आशंका है। फिलहाल अभी तक कार मेकर मारुति सुजुकी ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Simple Ultra Electric Scooter

अप्रैल 17, 2026

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026