---Advertisement---

Hyundai Bayon के आते ही क्या खत्म होगी Tata Nexon और ‘पंच’ की बादशाहत? लॉन्च से पहले लीक हुए पावरफुल फीचर्स

Hyundai Bayon : हुंडई बहुत जल्द एक बजट में पावरफुल फीचर्स देने वाली सब कॉम्पैक्ट कार को लेकर आ रही है। हुंडई बेयोन का मुकाबला मार्केट में टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली पंच और नक्सॉन से हो सकता है।यहां जानें लीक फीचर्स।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 17, 2026 5:00 अपराह्न

Hyundai Bayon
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Bayon:  दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई बहुत जल्द एक पावरफुल स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम हुंडई बेयोन है। ये वेन्यू और क्रेटा के बीच की गाड़ी होगी। खबरों की माने तो इसका लुक काफी मस्कुलर स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक होने वाला है। अपडेट्स की मानें तो ये 10 लाख से कम की संभावित कीमत पर आ सकती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन और पंच से हो सकता है।

Hyundai Bayon में क्या मिल सकता है सबसे यूनिक?

हुंडई बेयोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है। वहीं, इसमें सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS मिल सकता है। वहीं, 360 डिग्री का कैमरा और 6 एयरबैग मिल सकता है।

Hyundai Bayonस्पेसिफिकेशन
इंजन1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर CNG से लैस इंजन मिल सकता है।
माइलेजपेट्रोल पर 17 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 26 किमी प्रति किलो का माइलेज दे सकती है।
ब्रेकऑल व्हील डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।
बूट स्पेस411 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
सनरुफपैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।

 

‘हुंडई बेयोन’ क्या देगी ‘टाटा पंच’ और ‘नेक्सॉन’ को टक्कर?

आपको बता दें, भारत में कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर मार्केट सेगमेंट में टाटा का कब्जा है। इसीलिए कहा जा रहा है कि, हुंडई की बेयोन सीधे तौर पर टाटा की इन दोनों गाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।  लीक खबरों की माने तो बेयोन पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल वेरियंट में दस्तक देगी। इसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 8 लाख हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो टाटा की पंच और नेक्सॉन के लिए बड़ा कॉम्पिटिशन खड़ा हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026