---Advertisement---

Yamaha ने किफाएती रेंज में पेश किए Electric Two-Wheelers, 120KM की रेंज के साथ मिल रहे ये धाकड़ फीचर्स

Yamaha Electric Two-Wheelers: ऑटो सेक्टर में लगातार नए मॉडल दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में कई टू-वहीलर कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को अपडेट करके उन्हें एक बार फिर से मार्केट में पेश कर रही हैं। इसी बीच यामाहा कंपनी ने अपने दो नए टू-वहीलर उतारे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें काफी कमाल के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Yamaha Electric Two-Wheelers
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Electric Two-Wheelers: ऑटो सेक्टर में लगातार नए मॉडल दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में कई टू-वहीलर कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को अपडेट करके उन्हें एक बार फिर से मार्केट में पेश कर रही हैं। इसी बीच यामाहा कंपनी ने अपने दो नए टू-वहीलर उतारे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें काफी कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। यामाहा के इन दोनों ही टू-वहीलर का नाम Yamaha BOOSTER Easy और Booster S-pedelec है। जानिए क्या कुछ खास है इसमें और कब से इसे खरीद सकते हैं।

Yamaha Electric Two-Wheelers की जानकारी

आपको बता दें कि Yamaha BOOSTER Easy एक ई-बाइक है। वहीं, Yamaha Booster S-pedelec एक इलेक्ट्रिक मोपेड है। इन दोनों ही टू-वहीलर के बारे में कंपनी ने कहा कि ये दोनों ही लोगों को अच्छी सुविधा और आरामदायक स्थिति देने के लिए उतारे गए हैं। इसे काफी किफाएती दाम पर पेश किया गया है। यामाहा ने इनका डिजाइन भी काफी खास रखा है। कंपनी ने इसमें एल्यूनियम के यू फ्रेम दिए हैं। यामाहा ने इसमें 20 इंच के पहिए, जो कि 4 इंच की चौड़ाई के साथ आते हैं। इसमें 180MM के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे काफी अलग बनाते हैं। कंपनी ने इसमें फोर्क कवर और फ्रंट फैंडर भी दिया है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

Yamaha Electric Two-Wheelers के फीचर्स

कंपनी का दावा है कि BOOSTER Easy की स्पीड 25KM है और Booster S-pedelec की टॉप स्पीड 45 प्रति घंटा है। इन दोनों ही स्कूटरों में 75NM का टॉर्क दिया गया है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद 120KM तक चलाया जा सकता है।

BOOSTER Easy में 1.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। वहीं, Booster S-pedelec में 2.8 इंच की कलर डॉट मैट्रिक्स टीएफटी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने सुपरनॉवा हैडलाइट्स और ब्लूटूथ कनेक्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें नेविगेशन ऐप्स, हॉर्न और मिरर भी दिए गए हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि कंपनी इन्हें इस साल जून से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। वहीं, इनकी कीमत की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026