---Advertisement---

क्या KTM 390 Duke और Kawasaki Ninja 400 पर कहर बरपाने आ रही Yamaha R3 बाइक? 5000 रुपए में करें अपने नाम

अगर आप यामाहा की आगामी बाइक Yamaha R3 को अपना बनाना चाहते हैं तो बता दें कि आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इसे आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 14, 2023 1:52 अपराह्न | Updated: अप्रैल 14, 2023 3:30 अपराह्न

Yamaha R3
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha R3: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में जल्द ही Yamaha R3 को लॉन्च किया जा सकता है। डीलरशिप ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप 5000 रुपए देकर इस बाइक को बुक करा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस बाइक को आने वाले दो महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल बीते दिनों यामाहा ने एक डीलरशिप इवेंट में अपनी 5 आगामी बाइकों को पेश किया था जिनमें Yamaha R3 भी शामिल थी।

डिस्कन्टीन्यू की गई थी Yamaha R3

बता दें कि साल 2019 तक यह बाइक भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध थी लेकिन 2019 के बाद कंपनी ने अपनी इस बाइक को डिस्कन्टीन्यू कर दिया था। लोगों में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए जापानी वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने इसे नए अपडेट के साथ लॉन्च करने का फैसला लिया है और इसे आने वाले दो महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Tata Punch और Maruti Brezza के लिए क्या आफत बनेंगे Citroen C3 Shine के ये फीचर्स, इन खासियतों से है मालामाल

Yamaha R3 में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

BrandYamaha
ModelYamaha R3
Engine Displacement321 cc
Engine TypeParallel Twin, Liquid Cooled Engine
Max Power40.4 bhp
Max Torque29.4 Nm

नजदीकी डीलरशिप पर जाकर कराएं बुकिंग

बता दें कि अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप मात्र 5000 रुपए में इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इसकी बुकिंग कराने के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप जाना होगा। यहां से आप अपनी पसंदीदा बाइक के बारे में जानकारी लेकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके अलावा डीलरशिप इवेंट में शामिल हुई चार अन्य बाइकों (MT 03, MT 07, MT 09, R7 और R1M) की लॉन्चिंग या बुकिंग आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

क्या हो सकती है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो बता दें कि यह उम्मीद जताई जा रही है कि Yamaha R3 की कीमत 3.50 लाख रुपए हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ऐसे ही नहीं किंग कहा जा रहा Honda Forza 350 स्कूटर! पावरफुल इंजन और दमदार माइलेज से लाएगा सुनामी

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026