---Advertisement---

Yamaha RD 350 बाइक को स्टार्ट करने में छूटे MS Dhoni के पसीने, वायरल वीडियो पर उठ रहे सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक के प्रति उनके प्यार को लेकर भी काफी जाना जाता है। माही की पसंदीदा बाइकों में Yamaha RD 350 भी शामिल है। उन्हें इस बाइक के साथ स्पॉट किया गया जहां देखा गया कि माही को अपनी पसंदीदा बाइक को स्टार्ट करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 14, 2023 11:31 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 14, 2023 12:14 अपराह्न

Yamaha RD 350
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha RD 350: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों IPL में उनके छक्कों और चौकों की बरसात के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। माही को क्रिकेट के अलावा बाइक्स का भी काफी शौक है। उनकी गैराज में विंटेज मोटरसाइकिल से लेकर मॉडर्न बाइक कलेक्शन तक मौजूद है। उनकी गैराज में क्रूजर बाइक, स्पोर्ट्स बाइक और साधारण बाइक तक शामिल हैं। उनकी पसंदीदा बाइकों में Yamaha RD 350 भी शामिल है। Yamaha RD 350 को राजदूत 350 के नाम से भी जाना जाता है। कुछ समय पहले IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बाइक के साथ स्पॉट किया गया था। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माही को अपनी राजदूत 350 को स्टार्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि फिलहाल राजदूत 350 को डिस्कन्टीन्यू किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

कहां हुए स्पॉट?

दरअसल एक यूट्यूब चैनल IMHVR पर महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो शेयर की गई है। यह वीडियो तीन महीने पुरानी है लेकिन सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। धोनी की यह वीडियो उनके घर के ग्राउंड की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माही अपनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। पहले वो अपनी बाइक को पैर से धकेलते हुए कुछ दूर तक ले जाते हैं और उसके बाद किक मारकर बाइक को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद वो बाइक को स्टार्ट कर लेते हैं और फिर बाइक स्टार्ट हो जाती है। इसके बाद वो अपनी बाइक लेकर निकल जाते हैं। इस वीडियो के आने के बाद लोग माही को स्टॉक करने के लिए वीडियो बनाने वाले स्टॉकर को किसी की प्राइवेट लाइफ में न घुसने की सलाह दे रहे हैं।

कैसी है माही की Yamaha RD 350

BrandYamaha
ModelYamaha RD 350
Engine Displacement347 cc
Max Power30.5 bhp
Max Torque32.3 Nm
Number of Gears6 Speed
TransmissionManual
Kerb Weight155 kg
Fuel Tank Capacity16 Liters
StatusDiscontinued

ये भी पढ़ें: Volvo XC40 Recharge Electric Car के आगे बौनी लगती है Mercedes EQC कार! अब तक हुई 200 यूनिट्स की डिलीवरी

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026