---Advertisement---

Yamaha के स्कूटर और बाइक जीत रहे ग्राहकों का दिल, ताबड़तोड़ सेल से बनी सरताज

ऑटो मोबाइल कंपनी Yamaha की मार्च 2023 महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है और कंपनी की घरेलू बिक्री मंथली आधार पर बढी है लेकिन वार्षिक दर पर कम हुई है। तो देखिए कंपनी केे पूरी सेल्स रिपोर्ट क्या रही।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 15, 2023 11:05 पूर्वाह्न | Updated: मई 15, 2023 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Motors Sales Report March 2023: पिछले मार्च 2023 के महीने में ऑटो मोबाइल कंपनी Yamaha ने अपनी घरेलू बिक्री में मंथली आधार पर बढी है लेकिन वार्षिक दर पर कम हुई है। कंपनी ने मार्च 2023 में अपनी कुल 57124 यूनिट्स को सेल किया था, लेकिन यह बिक्री पिछले वर्ष मार्च 2022 में बेची गई 70420 यूनिट्स की तुलना मे कम रही है। इससे पहले फरवरी 2023 में कंपनी ने अपनी कुल 55091 यूनिट्स को बेचा था। इसके अलावा कंपनी के निर्यात में भी कमी देखने को मिली है। तो आइए Yamaha की सेल के बारे पूरी डीटेल्स आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: OBD2 इंजन के साथ लॉन्च हुई Bajaj की सबसे सस्ती Pulsar N160 बाइक, इन फीचर्स से करेगी सबका पत्ता साफ

कितनी यूनिट्स की हुई बिक्री

Yamaha ने मार्च 2023 महीने में घरेलू बिक्री के तौर पर 43561 यूनिट्स को सेल किया था, जबकि मार्च 2022 में 39697 यूनिट्स की यह सेल हुई थी। यह बिक्री मार्च 2023 की तुलना में करीब 9.73 प्रतिशत ज्यादा थी। इसमें FZ सीरीज वाली मोटरसाइकिल की 43.83 प्रतिशत सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही। वहीं दूसरे नंबर पर Yamaha R15 की हिस्सेदारी रही, जो 31.43 प्रतिशत है। इसके अलावा MT15 बाइक की मार्च 2022 में 6201 यूनिट की सेल हुई थी, जो कि फरवरी 2023 में सेल की गई 6132 यूनिट से करीब 1.13 फीसदी ज्यादा थी।

बता दें कि इस साल Yamaha ने अपनी R15 बाइक को नए कलर और TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था, वहीं फरवरी 2023 में कंपनी ने AMT15 को नए अपडेट और फीचर के साथ में नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था।

Fascino स्कूटर की बिक्री में भी हुई वृद्धि

मार्च 2023 में Fascino स्कूटर की सेल 3396 से बढ़कर 5661 यूनिट तक हो गई है। यह बिक्री पिछले साल मार्च 2022 में 4072 यूनिट्स थी। इसका मतलब यह सेल मार्च 2023 में 39.02 फीसदी बढ़ी। इसके अलावा Ray ZR स्कूटर की सेल में कमी देखने को मिली है। मार्च 2022 में इस स्कूटर की 6341 यूनिट्स सेल हुईं थी और 2023 में यही बिक्री केवल 5026 यूनिट्स यानी 2.74 प्रतिशत पर सिमट कर रह गई।

ये भी पढ़ें: Hero, Bajaj और TVS की ये मजबूत बाइक्स देखते ही खरीद लेते हैं लोग! माइलेज की कही जाती हैं बादशाह

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment